
Mahakal Mandir: इंस्टाग्राम रील वाली युवती आई सामने, बोली- Video में फिल्मी गाने मैंने नहीं डाले
AajTak
Ujjain Mahakal Mandir: महाकालेश्वर मंदिर में बनी वीडियो रील में दिखने वाली एक युवती की पहचान हो गई है. छात्र संगठन ABVP में संगठन मंत्री शालिनी वर्मा ने अपनी सफाई में कहा है कि उसके वीडियो को एडिट कर दूसरे अकाउंट पर पोस्ट किया गया है और वीडियो एक साल पुराना है.
Madhya Pradesh News: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में वीडियो रील बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर युवतियों के बनाए गए वीडियो और रील्स सामने आए हैं. इनमें दिख रही एक युवती उज्जैन निवासी शालिनी वर्मा है, जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की प्रांत मंत्री हैं. वर्तमान में वह संगठन के काम से बैतूल में रहती हैं.
वीडियो रील को लेकर शालिनी वर्मा का कहना है कि यह वीडियो उनका जरूर है, लेकिन किसी ने एडिट कर उसमें फिल्मी गाने डाल दिए हैं और दूसरे अकाउंट से पोस्ट कर दिया है. किसी शिवांगी नाम के अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट हुआ है. यहां देखिए शालिनी वर्मा ने क्या कहा...
शालिनी ने कहा कि हम समाज सेवा के क्षेत्र में हैं, इसलिए हमारे सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या ज्यादा है और इसको लेकर किसी ने जानबूझकर यह वीडियो एडिट किया है. उन्होंने इस वीडियो रील की जांच की मांग खुद भी की है. शालिनी वर्मा ने यह भी बताया कि इस वीडियो रील को लेकर उन्होंने उज्जैन पुलिस के समक्ष शिकायत कराई है. इस वीडियो के शुरुआत में शालिनी वर्मा जलाभिषेक करती हुई नजर आ रही हैं:-
बता दें कि महाकाल मंदिर परिसर में रिकॉर्ड किए गए वीडियो फिल्मी गानों के साथ एटिड करके सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं. इसको लेकर महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति दर्ज कराई है और सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह फिल्मी गानों पर वीडियो बनाने वालों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाए. सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट करने से महाकाल मंदिर की छवि धूमिल होती है. आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ होता है.
जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मामले में संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो का परीक्षण होगा. साथ ही किन परिस्थितियों और कहां पर ये वीडियोज शूट किए गए हैं, इसकी भी जांच की जाएगी और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










