
Madhya Pradesh: कमलनाथ के नेतृत्व में 2023 का चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, बीजेपी को घेरने की बनाई रणनीति
AajTak
मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भोपाल में बैठक की. इस दौरान तय हुआ कि पार्टी कमलनाथ की लीडरशिप में ही चुनाव लड़ेगी. साथ ही भाजपा को घेरने की रणनीति भी बनाई गई.
मध्यप्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं, लेकिन कांग्रेस इसकी तैयारी में अभी से जुट गई है. पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार शाम को भोपाल में कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई. इसमें 2023 चुनाव के दौरान बीजेपी को किन मुद्दों पर घेरना है, उसपर रणनीति बनाई गई. बैठक में तय हुआ कि 2023 का चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा.
कार्यकारी अध्यक्ष पटवारी ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि 'प्रदेश में किसान और नौजवान परेशान हैं. इसलिए 2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस शिवराज सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, किसानों के संकट और दूसरे आर्थिक सामाजिक मुद्दों पर लड़ेगी.
पटवारी ने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की जनता के महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने के लिए आंदोलन की विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली गई है. जल्द ही प्रदेश की जनता देखेगी कि कांग्रेस पार्टी कैसे सड़क से लेकर विधानसभा तक पूरे प्रदेश में जनता के मुद्दों पर जन आंदोलन खड़ा करेगी.
'एमपी की आर्थिक स्थिति खराब'
वहीं पूर्व वित्तमंत्री तरुण भनोट ने कहा कि मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है. प्रदेश पर 4 लाख करोड़ का कर्ज हो गया है. ऐसे हालात में प्रदेश की जनता पर डीजल, पेट्रोल, गैस, बिजली और महंगाई लादी जा रही है. लिहाजा इन सभी मुद्दों पर जनता को जागरूक किया जाएगा.
एक सुर में ये बोले कांग्रेस नेता

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










