
Lumpy Virus: गायों पर कहर बनकर टूटा ये वायरस, हजारों पशुओं की मौत, मवेशियों की ऐसे करें सुरक्षा
AajTak
लंपी वायरस ने अब उत्तर प्रदेश के गांवों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है. फिलहाल, राज्य में इससे जुड़े 15,000 केस दर्ज किए जा चुके हैं. 1414 गांव तक यह वायरस का कहर है. रोकथाम के लिए टीम-9 बनाई है. यह टीम इस बीमारी को रोकने के लिए 29 अगस्त से 3 सितंबर तक 6 दिवसीय अभियान चला रही है.
Lumpy Virus Skin Disease: लंपी वायरस से भारत के कई राज्य के पशुपालक दहशत में हैं. राजस्थान में यह वायरस कहर बनकर टूटा है. राज्य सरकार के मुताबिक, यहां 2100 से ज्यादा गायों की इस वायरस की वजह से मौत हो चुकी है. वहीं, 4 लाख से ज्यादा मवेशी इस वायरस से संक्रमित बताए जा रहे हैं. हरियाणा में भी संक्रमित गायों की संख्या 50 हजार के पार कर चुकी हैं. यहां के कई जिलों में रोजाना सैकड़ों गायों की मौत दर्ज की जा रही है. गुजरात के 14 जिलों में ये बीमारी कहर बनकर टूट रही है. वहीं पंजाब और मध्य प्रदेश में इस वायरस की काफी मार पड़ी है. सरकार ने फिलहाल, इस रोग से संक्रमित गायों को गोट पॉक्स वैक्सीन लगाने की सलाह दी है.
अब उत्तर प्रदेश में भी लंपी वायरस का कहर
लंपी वायरस ने अब उत्तर प्रदेश के गांवों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है. फिलहाल, राज्य में इससे जुड़े 15,000 केस रिकॉर्ड किए जा चुके हैं. 1414 गांव तक यह वायरस का कहर है. कथाम के लिए टीम-9 बनाई है. यह टीम इस बीमारी को रोकने के लिए 29 अगस्त से 3 सितंबर तक 6 दिवसीय अभियान चला रही है.
फिलहाल, ये संक्रमण राज्य के 21 जनपद अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बदायूं. बुलंदशहर, एटा गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, फिरोजाबाद, और बरेली में काफी तेजी से फैल रहा है. अब तक में 115 गायों की मौत हो चुकी है. मृत्युदर 0.79 दर्ज किया गया है. पशु पैठ, मेले और पशुओं के आवागमन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.
लंपी वायरस के ये हैं लक्षण
इस वायरस से संक्रमित पशुओं के नाक और मुंह से पानी व लार गिरने लगती है. तेज बुखार होता है और ऐसे जानवर भोजन छोड़ देते है. ऐसे पशुओं की चमड़ी के नीचे पहले छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं. यह दाने घाव में बदल जाते हैं. यह अधिकतर मवेशियों के मुंह, गर्दन और गुप्तांग के पास पाए जाते हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










