
LUDO में UP के लड़के से दिल हारी पाकिस्तानी लड़की, नेपाल के रास्ते पहुंची बेंगलुरु, दोनों गिरफ्तार
AajTak
यूं तो सोशल मीडिया या गेमिंग साइट्स पर प्यार-मोहब्बत होने के कई मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन ये मामला काफी रोचक है. इसमें प्यार करने वाली लड़की सरहदों की चिंता किए बिना पाकिस्तान से भागकर भारत के बेंगलुरु पहुंच गई. लेकिन ये राज ज्यादा दिनों तक पुलिस से छिपा नहीं रह पाया.
ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स का चलन इन दिनों तेजी से बढ़ा है. कई लोग तो घंटों तक इनमें मशगूल रहते हैं. कोई हारता है तो कोई जीतता है. खेल-खेल में हार-जीत के बीच एक बेहद रोचक मामला सामने आया है, जिसमें पाकिस्तान की एक लड़की को गेमिंग ऐप लूडो (LUDO) खेलते समय UP के एक लड़के से प्यार हो गया. दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि लड़की सरहदों की बंदिशे तोड़ते हुए पाकिस्तान से भारत आ पहुंची.
लड़के ने भी हिम्मत दिखाते हुए लड़की को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया. दोनों ने शादी कर ली और बेंगलुरु में साथ रहने लगे. लेकिन अब दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए हैं. पुलिस ने लड़की को फर्जी तौर पर भारत में घुसने और फर्जी दस्तावेज बनाकर यहां रहने के लिए गिरफ्तार कर लिया है. लड़की के साथ-साथ फर्जीवाड़े में उसका साथ देने वाले लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस के मुताबिक 26 साल का मुलायम सिंह यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. वह बेंगलुरु की एक निजी कंपनी एचएसआर लेआउट में सुरक्षा कर्मी के तौर पर नौकरी करता है. मुलायम अपना काफी समय गेमिंग ऐप लूडो खेलने में व्यतीत करता था. इस गेम के जरिए ही उसका संपर्क पाकिस्तान के हैदराबाद में रहने वाली 19 साल की लड़की इकरा जीवानी (iqra jeevani) से हुआ. दोनों में प्यार हो गया और उन्होंने आपस में शादी करने की योजना बनाई.
मुलायम के कहने पर 19 साल की पाकिस्तानी लड़की सितंबर 2022 में नेपाल के काठमांडू से होते हुए भारत में दाखिल हो गई. लड़की और मुलायम दोनों ही बेंगलुरु के बेलंदूर पुलिस स्टेशन की सीमा क्षेत्र में एक लेबर क्वार्टर में रहने लगे. हालांकि, उनका यह राज ज्यादा दिनों तक दुनिया से छिपा नहीं रह सका. पुलिस को इसकी जानकारी मिली और एक्शन लेते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने लड़की को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (Foreigners Regional Registration Office) के सुपुर्द कर दिया है. वहीं, लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने फर्जी तरीके से दस्तावेज बनवाने और फर्जी तरीके से शहर में रहने का केस दर्ज किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










