
Lucknow: Amity University में गर्लफ्रेंड को लेकर भिड़े 2 लड़के, क्लास के अंदर ही चापड़ से हमला
AajTak
लखनऊ के Amity University के लॉ कॉलेज के स्टूडेंट चंद्रभूषण भारद्वाज और सुधांशु के बीच लड़ाई हो गई. इस दौरान क्लास खत्म होते ही सुधांशु ने चंद्रभूषण के ऊपर चापड़ से हमला कर दिया. पुलिस ने सुधांशु को हिरासत में ले लिया गया है.
लखनऊ में Amity University के लॉ कॉलेज में एक स्टूडेंट ने दूसरे स्टूडेंट पर चापड़ से हमला कर दिया. इस हमले में एक स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गया. हमला करने की वजह एक महिला मित्र थी. आरोपी स्टूडेंट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और Amity University प्रशासन ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के Amity University के लॉ कॉलेज के स्टूडेंट चंद्रभूषण भारद्वाज और सुधांशु के बीच लड़ाई हो गई. चंद्रभूषण वाराणसी का रहने वाला है, जबकि सुधांशु चंदौली का. दोनों सातवें सेमेस्टर की क्लास कर रहे थे. इस दौरान क्लास खत्म होते ही सुधांशु ने चंद्रभूषण के ऊपर चापड़ से हमला कर दिया.
इस दौरान क्लास में भगदड़ मच गई. खून से लथपथ चंद्रभूषण को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुधांशु पहले एक लड़की से बातचीत करता था, इसके बाद लड़की ने सुधांशु से बातचीत बंद कर चंद्रभूषण से बातचीत शुरू कर दी.
इसकी वजह से कई बार चंद्रभूषण और सुधांशु में झड़प हो चुकी है. सोमवार को चंद्रभूषण पर आरोपी सुधांशु ने चापड़ से हमला कर दिया. इस हमले के दौरान क्लास में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. आनन-फानन में चंद्रभूषण को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.
इस मामले में एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने कहा कि सुधांशु को हिरासत में ले लिया गया है, दोनों कॉलेज के बाहर छात्रावास में रहते हैं, किसी लड़की से बातचीत करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










