
Lucknow: 80 साल की सुशीला की जान लेने वाला पिटबुल अब पिंजरे में, 4 एक्सपर्ट करेंगे रिसर्च
AajTak
80 वर्षीय महिला को मार डालने वाले पिटबुल को नगर निगम ने जब्त कर लिया है. उसे स्पेशल केज में रखा गया है और उसके स्वभाव पर रिसर्च करने के लिए चार लोगों की टीम बना दी गई है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिटबुल के हमले में 80 वर्षीय महिला की मौत का मामला तूल पकड़ चुका है. देर-सवेर लखनऊ नगर निगम भी एक्टिव हुआ और आज पिटबुल को जब्त कर लिया गया है. अब पिटबुल को नगर निगम के एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में रखा जाएगा. इसके साथ ही पिटबुल के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है.
गुरुवार सुबह-सुबह लखनऊ के बंगाली टोला इलाके में नगर निगम की टीम पहुंची. इसके बाद पिटबुल को जब्त करने की कवायद शुरू की गई. मालिक अमित ने पिटबुल के चेहरे को ढका और उसे नगर निगम की गाड़ी तक पहुंचाया. इसके बाद उसे नगर निगम के एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में लाया गया और स्पेशल केज में रखा गया है.
नगर निगम के वैन तक पिटबुल को ले जाता अमित, देखें वीडियो-
लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि हमने पिटबुल के लाइसेंस को कैंसिल करके उसे जब्त कर लिया है और उसे स्पेशल केज में रखा गया है, साथ ही उसके स्वभाव पर रिसर्च करने के लिए चार लोगों के पैनल का गठन किया गया है, जो यह पता लगाने की कोशिश करेगा कि आखिर पिटबुल ने अपनी मालकिन को क्यों मार डाला.
पिटबुल के हमले में उसकी मालकिन 80 साल की सुशीला की मौत के बाद पूरा माहौल दशहत में था. कल ही आजतक से बात करते हुए मृतका सुशीला की पड़ोसी नलिनी ने कहा था कि पिटबुल के हमले की घटना इतनी खतरनाक है कि अब हम लोगों को डर लग रहा है, हम दहशत में जी रहे हैं, हम मांग करते हैं कि नगर निगम कार्रवाई करें.
वैन तक ले जाने के बाद पिटबुल के साथ अमित, देखें वीडियो-

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










