
Lucknow: बेटे का B'day केक काटने के दौरान आई मौत, पिता की अचानक डेथ से बिलख पड़े बच्चे
AajTak
Lucknow News: सुनील शर्मा अपने बेटे सार्थक के जन्मदिन का केक कटवा रहे थे. इस दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए. आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि सुनील की मौत हो गई है. डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक विचलित कर देने वाला सामने आया है. शहर की एक कॉलोनी में बेटे के जन्मदिन पर केक काटने के दौरान पिता की हार्टअटैक से मौत हो गई. घरवालों का आरोप है कि सूदखोरों की वजह से उनके परिवार के मुखिया की जान चली गई. लेकिन इस घटना ने हर किसी को चौंका कर रख दिया है.
लखनऊ के थाना चिनहट स्थित मुलायम नगर का यह मामला है. यहां सुशील शर्मा (45 साल) अपनी पत्नी किरण, 3 बच्चे साक्षी, सार्थक और मन्नत के साथ रहते थे. बुधवार की रात सुनील अपने बेटे सार्थक के जन्मदिन का केक कटवा रहे थे. इस दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए. आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि सुनील की मौत हो गई है. डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया. पुलिस ने शव को पंचनामा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पत्नी किरण के मुताबिक, घर पर 22 लाख रुपए का कर्ज था जिसकी हर महीने करीब 70 हजार रुपए की किस्त जाती थी. इस महीने किस्त कम जाने पर ब्याज पर देने वाले ने काफी अपमानित किया था. इसी के चलते सुनील काफी काफी परेशान चल रहे थे.
एडीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास के मुताबिक, सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अगर कोई तहरीर मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ तो कार्रवाई की जाएगी. परिवार ने ब्याज पर पैसा लेने की बात कही थी. सुनील उसी वजह से परेशान थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










