
Lucknow: घर के बाहर हो गई युवक की मौत, घरवालों को भनक तक नहीं लगी, सामने आया Video
AajTak
मर्चेंट नेवी में काम करने वाले युवक की घर के बाहर मौत हो गई. मौत की वजह हैरान कर देने वाली है. युवक की गर्दन साइन बोर्ड में फंस गई. जिससे उसकी मौत हो गई. मौत की पूरी घटना घर में लगे कैमरे में कैद हो गई लेकिन घरवालों को उसकी मौत की भनक तक नहीं लगी. घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है.
इंसान की मौत कब, कहां और कैसे हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. ऐसे ही एक युवक की मौत का वीडियो सामने आया है जिसमें घर के बाहर ही युवक की मौत हो गई और कुछ ही दूरी पर मौजूद घरवालों को भनक तक नहीं लगी. घर के बाहर साइन बोर्ड में गर्दन फंसने के कारण मर्चेंट नेवी में काम करने वाले युवक की जान गई है. पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.
अजीबोगरीब तरीके से युवक की मौत का यह वीडियो लखनऊ के जोगी थाना गाजीपुर की ब्रह्मपुरी कॉलोनी का है. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा है कि, ब्रह्मपुरी कॉलोनी का रहने वाला आलोक त्रिपाठी मर्चेंट नेवी में काम करता था. शनिवार रात को आलोक करीब 11 बजे शराब पार्टी करके अपने घर लौटा था. नशे में चूर आलोक ने घर के गेट पर बाइक रोकी और अपना हेलमेट उतार कर गाड़ी पर टिकाया. देखें वीडियो:-
जिसके बाद लड़खड़ाते हुए गाड़ी से उतरा और घर के पास सड़क पर लगे एक साइन बोर्ड की तरफ बढ़ गया. कुछ देर साइन बोर्ड पकड़ कर खड़ा रहा. फिर अचानक से साइन बोर्ड के पास आया और बोर्ड की वी शेप एंगल में जाकर आलोक की गर्दन फंस गई.
आलोक ने साइन बोर्ड से अपनी गर्दन निकालने की कोशिश की लेकिन वो नाकामयाब रहा. थोड़ी देर बाद उसकी साइन बोर्ड की एंगल में गर्दन फंसे-फंसे ही दर्दनाक मौत हो गई.
वहां से निकलने वाले लोगों ने आलोक को अजीब तरीके से साइन बोर्ड से लटका देखा तो उसे वहां से हटाया गया. आलोक के घरवालों को बुलाया गया. घर के लोग उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक आलोक की मौत हो चुकी थी.
घर के बाहर मौत की ये पूरी घटना आलोक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसमें वो साइन बोर्ड में फंसता नजर आ रहा है. अब घरवालों का कहना है कि काश वो उस समय सीसीटीवी देख लेते तो आज आलोक उनके बीच होता.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










