
LSG Vs KKR IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स का बुरा हाल, 101 पर आउट हुई पूरी टीम, 75 रनों से जीता लखनऊ
AajTak
आईपीएल 2022 में शनिवार शाम को हुए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 75 रनों से मात दी है. कोलकाता की टीम यहां सिर्फ 101 रनों पर ऑलआउट हो गई.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में शनिवार को हुए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 75 रनों से हराया है. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का स्कोर बनाया था, जवाब में कोलकाता की टीम सिर्फ 101 रनों पर ऑलआउट हो गई.
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी कितनी खराब रही, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम 15 ओवर भी नहीं खेल पाई. 14.3 ओवर में KKR की पूरी टीम ऑलआउट हो गई. टीम की ओर से सिर्फ 3 खिलाड़ियों ने ही दहाई का आंकड़ा पार किया.
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आंद्रे रसेल ने 19 बॉल में 45 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 3 चौके शामिल थे. उनके अलावा एरोन फिंच (14 रन), सुनील नरेन (22 रन) ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए.
ऐसे गिरे कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेट-
पहला विकेट- बाबा इंद्रजीत 1-0 दूसरा विकेट- श्रेयस अय्यर 2-11 तीसरा विकेट- एरोन फिंच 3-23 चौथा विकेट- नीतीश राणा 4-25 पांचवां विकेट- रिंकू सिंह 5-69 छठा विकेट- आंद्रे रसेल 6-85 सातवां विकेट- अंकुर रॉय 7-85 आठवां विकेट- सुनील नरेन 8-99 नौवां विकेट- टिम साउदी 9-99 दसवां विकेट- हर्षित राणा 10-101
अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो टीम को शुरुआत में झटका लगा था जब कप्तान केएल राहुल डायमंड डक पर ही आउट हो गए थे. हालांकि, उनके बाद क्विटंन डि कॉक ने 50 रन, दीपक हुड्डा ने 41 रनों की पारी खेली. लखनऊ के लिए आखिरी में मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर ने धमाल मचाया. दोनों खिलाड़ियों ने 19वें ओवर में 5 छक्के जड़े और 30 रन बटोरे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










