
LPG Cylinder Price: 100 रुपये तक सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं नए रेट?
AajTak
LPG cylinder: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई. 1 सितंबर से दिल्ली में 1 इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में 96 रुपये सस्ता मिलेगा. कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई कटौती का लाभ लगभग देश के हर कोने में मिलेगा.
देश में महंगाई की मार झेल रही जनता को महीने के पहले दिन बड़ी राहत मिली. 1 सितंबर को गैस सिलेंडर (LPG cylinders) के दामों में कमी देखने को मिली है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की भारी कटौती हुई है. हालांकि, दामों में यह कमी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है. जबकि 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिल रहा है.
1 सितंबर से दिल्ली में 1 इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में 96 रुपये सस्ता मिलेगा. कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई कटौती का लाभ लगभग देश के हर कोने में मिलेगा.
कहां कितनी होंगी सिलेंडर की कीमत
दिल्ली में आज से 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1976.50 की जगह 1885 रुपये होगी. वहीं, कोलकाता में अब कीमतें घटकर 1995.5 रुपये रह गई है. जबकि पहले यह 2095 रुपये थी. मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1844 रुपये रह गई है.
सोर्स- iocl घरेलू सिलेंडर की कीमत में 6 जुलाई से नहीं हुआ बदलाव
घरेलू सिलेंडर की कीमत में 6 जुलाई से कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी अभी भी सिलेंडर उसी कीमत पर मिलेगा. इंडेन सिलेंडर की दिल्ली में 1053 रुपये होगी, वहीं, कोलकाता में 1079, मुंबई में 1052, चेन्नई में 1068 रुपये कीमत होगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










