
Love ट्रायंगल में मर्डर... युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के पहले प्रेमी को मरते दम तक लाठी-डंडों से मारा
AajTak
Murder in Love Affairs: यह पूरा हत्याकांड लव ट्रायंगल का है. यहां रहने वाली एक लड़की का चेतन साहू नाम के युवक के अफेयर चल रहा था. चेतन और लड़की दोनों की माताएं पुलिस विभाग में हैं.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लव ट्रायंगल के चलते एक युवक का मर्डर हो गया है. एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी गर्लफ्रेंड के पहले प्रेमी को लाठी-डंडों से इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अब लड़की सहित 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
दुर्ग शहर के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन क्षेत्र में यह घटना हुई है. फिलहाल घटना की जांच जारी है. यह पूरा हत्याकांड लव ट्रायंगल का है. यहां रहने वाली एक लड़की का चेतन साहू नाम के युवक के अफेयर चल रहा था. चेतन और लड़की दोनों की माताएं पुलिस विभाग में हैं.
कुछ दिन पहले लड़की की मां का सरगुजा ट्रांसफर हो गया. लड़की भी सरगुजा चली गई. वहां सरगुजा में रहने वाले लुकेश साहू के प्रति आकर्षित हो गई. इस बीच दुर्ग से चेतन भी लगातार युवती को फोन करता था, जिससे वह परेशान हो गई थी.
पुलिस के अनुसार, 24 दिसंबर को युवती अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी. चेतन को जब पता चला कि उसकी प्रेमिका दुर्ग आई है, तो उसने मिलने के लिए कहा. युवती ने मना किया लेकिन वह नहीं माना और परेशान करने लगा.
दुर्ग वाले प्रेमी चेतन की बात युवती ने अपने सरगुजा वाले प्रेमी लुकेश साहू को बताई. इसके बाद लुकेश ने युवती को कहा कि चेतन को मिलने के लिए बलाओ. लुकेश बताए अनुसार युवती ने चेतन को सिविल लाइन क्षेत्र में अपने घर के पास मिलने के लिए बुलाया.
पुलिस के अनुसार, रविवार रात 9:30 बजे के आसपास चेतन युवती से मिलने पहुंचा. इससे पहले ही लुकेश अपने दोस्तों के साथ वहां पहले से मौजूद था. चेतन के पहुंचने के बाद युवती को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि लुकेश ने अपने साथियों के साथ लाठी डंडे से चेतन की बुरी तरह से पिटाई कर दी. इतना मारा कि चेतन की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद पद्मनाभपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही बड़े अधिकारी भी पहुंच गए. रात में ही चेतन के शव को मोर्चुरी भेजा गया. वहीं, पुलिस ने रात में ही पांच संदेहियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने युवती को भी हिरासत में लिया है. फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










