
Loudspeaker: राज ठाकरे का मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने वाले बयान पर विरोध, मनसे नेता का इस्तीफा
AajTak
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने 3 मई तक मस्जिदों के सामने से लाउडस्पीकर हटाने की चेतावनी दी थी. उन्होंने औरंगाबाद में कहा था कि सभी खुशी से ईद मनाएं, लेकिन वह 4 मई को किसी की नहीं सुनेंगे, हालांकि बाद में उन्होंने मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने से मना कर दिया था.
औरंगाबाद में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर महाविकास आघाडी सरकार को चेतावनी देने के बाद के मुस्लिम पदाधिकारियों ने अब पार्टी से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है. पुणे के तालुका अध्यक्ष जमीर सय्यद ने सोमवार को अपना इस्तीफा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर पाटस्कर को सौंपा है. यह पिछले तीन साल से मनसे के शहर अध्यक्ष हैं.
16 साल से मनसे से जुड़े हैं जमीर
16 साल से मनसे में काम कर रहे जमीर सैय्यद मनसे के कई आंदोलन में शामिल हुए थे. राज ठाकरे की मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की धमकी से नाराज होकर कई मुस्लिम पदाधिकारी राज ठाकरे की भूमिका पर नाराज हैं. इससे पहले भी पुणे शहर के अध्यक्ष वसंत मोरे ने भी राज ठाकरे की मुस्लिम विरोधी भूमिका पर नाराजगी जताई थी. रविवार को औरंगाबाद की रैली में लाउडस्पीकर हटाने के साथ मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा लगाने की चेतावनी राज ठाकरे ने दी. इसके बाद दौंड के शहर अध्यक्ष जमीर सैय्यद ने यह कदम उठाया है.
हमें भी देना आता है जवाब: इम्तियाज
वहीं राज ठाकरे के भड़काऊ भाषण का जवाब देते हुए एआईएमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि हमारे मुंह में भी जबान है, राज ठाकरे जिस अंदाज में बोलेंगे हम भी इसका जवाब उसी अंदाज में दें सकते हैं. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे अगर चाहते तो महंगाई पर, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोल सकते थे लेकिन उन्हें तो केवल लाउडस्पीकर पर ही बोलना है. सांसद ने कहा कि यह मसला लॉ एंड ऑर्डर का है, सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया था उसे देखकर सरकार को फैसला लेना चाहिए.
ठाकरे को दी थी इफ्तार की दावत

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







