
Loksabha Elections: कर्नाटक में चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो सरकारी कर्मचारियों की हार्ट अटैक से मौत
AajTak
कर्नाटक में चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो सरकारी कर्मचारियों की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई. इनमें एक कर्मचारी शिक्षा विभाग में कार्यरत थे, जबकि दूसरे कर्मचारी कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी के रूप में कार्यरत थे.
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच कर्नाटक में चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो सरकारी कर्मचारियों की हार्टअटैक की वजह से मौत हो गई. इन कर्मचारियों में एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर के रूप में काम कर रहे थे, जबकि दूसरे कर्मचारी कृषि विभाग से जुड़े हुए थे.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कर्नाटक में लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो सरकारी कर्मचारियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई.
शिक्षा और कृषि विभाग के थे कर्मचारी
इनमें से एक मृतक की पहचान 48 वर्षीय गोविंदप्पा सिद्दापुरा के रूप में हुई, जोकि एक सरकारी स्कूल में हेड मास्टर थे. उन्होंने सोमवार को बागलकोट जिले के मुधोल शहर में आखिरी सांस ली. जबकि दूसरे मृतक की पहचान बीदर जिले के कुडुम्बल में सहायक कृषि अधिकारी आनंद तेलंग (32) के रूप में हुई है.
MP News: मंडला में चुनावी डयूटी में लगे सरकारी कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत
14 सीटों पर आज हो रही वोटिंग

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










