
Lok Sabha Election 2024: दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला ज्योति आमगे ने किया मतदान, लोगों से की वोट करने की अपील
AajTak
Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) में दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे (Jyoti Amge) ने वोट डाला. इसी के साथ उन्होंने मतदाताओं से भी वोट करने की अपील की है. बता दें कि ज्योति आमने नागपुर में अपने परिवार के साथ रहती हैं. वे एस्ट्रेस और मॉडल हैं.
देश में लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है. आज पहले चरण के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इसी बीच आज महाराष्ट्र के नागपुर में दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे ने मतदान किया. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं. इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं.
यहां देखें Video
बता दें कि नागपुर की ज्योति आमगे का जन्म 16 दिसंबर को साल 1993 में नागपुर में हुआ था. ज्योति की हाइट महज 2 फुट यानी 63 सेंटीमीटर है. वे दुनिया की सबसे छोटी महिला के रूप में जानी जाती हैं. उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. उन्हें दो बार वर्ल्ड रिकॉर्ड का बैज भी दिया जा चुका है.
ज्योति को एकोंड्रोप्लासिया नाम की बीमारी है. ये हड्डियों में होने वाली एक बीमारी है. जिसकी वजह से उनकी हाइट नहीं बढ़ पाई. बचपन में ज्योति को कम हाइट की वजह से काफी चिढ़ाया जाता था, लेकिन फिर यही कमजोरी उनकी ताकत बन गई.
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Richest Candidate: आज पहले चरण का मतदान... इन 10 धनकुबेरों की किस्मत EVM में होगी कैद
ज्योति अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के नागपुर में रहती हैं. उनके परिवार में मम्मी, पापा, भाई, भाभी हैं. ज्योति शादी नहीं करना चाहती हैं, वे सिंगल ही रहना चाहती हैं. एक इंटरव्यू में ज्योति ने कहा था कि वे हर किसी को दोस्त मानती हैं. वे आजाद रहना चाहती हैं. उन्हें किसी का टोकना पसंद नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










