
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting: ‘बैलगाड़ी में जैसे हेडलाइट…’, टीएमसी के चुनावी घोषणापत्र पर सुवेंदु अधिकारी का तंज
AajTak
सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के चुनावी घोषणापत्र पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल वैसा है, जैसे बैलगाड़ी में हेडलाइट. लोकसभा चुनाव के बाद तृणमूल के राज्य स्तर की पार्टी से ममता बनर्जी के कालीघाट के पाड़े की पार्टी बनकर रह जाएगी. इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में उसका बेड़ा गर्क हो गया है.
हुगली में एक कार्यक्रम में पहुंचे राज्य विधानसभा के विरोधी दलनेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के घोषणा पत्र पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि टीएमसी का घोषणा पत्र वैसा है जैसे बैलगाड़ी में हेडलाइट. उन्होंने कहा कि सनातनी हिंदुओं के जागरण के कारण बंगाल के मुख्यमंत्री समेत टीएमसी नेताओं के मुंह पर भी राम-राम के बोल आ गए हैं.
सुवेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद के रामनवमी की रैली में खलल डालने का आरोप पुलिस पर लगाया. इस झड़प में कुछ लोग घायल भी हो गए हैं. उन्होंने रैली पर हुए हमले में सीधे-सीधे बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है.
यह भी पढ़ें- पूरे पश्चिम बंगाल में निकले राम नवमी के जुलूस, CM ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- वे आज दंगा करवा सकते हैं
हिंदू सनातनियों के घर पर किया गया हमला
सुवेंन्दु अधिकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव के बाद तृणमूल राज्य स्तर से सिर्फ ममता बनर्जी के कालीघाट के पाड़े की पार्टी बनकर रह जाएगी. उनका दावा है कि इस बार लोग भाजपा को जबरदस्त वोट देंगे. उन्होंने पुलिस पर मुर्शिदाबाद के रामनवमी की रैली में खलल डालने और दंगाइयों द्वारा रामनवमी के रैली पर हमला किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है.
उनके अनुसार मुर्शिदाबाद में हिंदू सनातनी के घरों पर हमला किया गया. रैली में पुलिस द्वारा टियर गैस के गोले दागे गए हैं. विरोधी दल नेता के अनुसार, सनातनी हिंदुओं के जागरण के कारण बंगाल के मुख्यमंत्री समेत टीएमसी नेताओं के मुंह पर भी राम-राम के बोल सुनाई दे रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










