
LoC पर पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
AajTak
हाल ही में भारतीय सीमा पर एक बार फिर से पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन का मामला सामने आया है. पाकिस्तान के सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में फायरिंग की, जिसका भारतीय सेना ने सशक्त जवाब दिया. यह घटना नियंत्रण रेखा के पास हुई, जहां दोनों ही पक्षों के बीच गोलीबारी हुई.
भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन की घटना सामने आई है. पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई. चिरीकोट 2 पीओजेके ब्रिगेड, रावलकोट के 24 एके बटालियन के सैनिकों ने गुलपुर में स्थित भारतीय साखेर सेना के एफडीएल-5 जेकेएलआई पर छोटे हथियारों से 18 राउंड फायर किए.
भारतीय सेना ने इस उकसावे का त्वरित और सशक्त जवाब दिया. भारतीय सेना के जवानों ने एफडीएल-साखेर से पाक एफडीएल-नक्करकोट स्थित पाकिस्तानी सेना पर 60 राउंड फायर कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. इस घटना में किसी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. भारतीय सेना इस स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और इसके कारणों की पूरी जानकारी हासिल करने की कोशिश में है.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से फिर फायरिंग, एक आर्मी जवान घायल
नियंत्रण रेखा से भारतीय सेना के मोर्चे एफडीएल-साखेर की दूरी लगभग 300 मीटर से 200 मीटर है, जबकि नियंत्रण रेखा से 141 बटालियन बीएसएफ की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है. नियंत्रण रेखा के इतने निकटता से फायरिंग का होना, सुरक्षा के मामले में गंभीर चिंताओं को जन्म देता है.
सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद सेना के बयान
भारतीय सेना ने एक आधिकारिक बयान में इससे पहले बताया था कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम बरकरार है और दोनों सेनाओं के बीच बनी सहमति के अनुसार इसका पालन जारी है. यह बयान जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बिना उकसावे के गोलीबारी की खबरों के बाद आया था. इससे पहले, नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी करने के बाद पाकिस्तानी सेना को 'भारी नुकसान' हुआ था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










