
LJP में घमासान के बीच बोले चिराग पासवान- सांसद और विधायक आते-जाते रहते हैं, पार्टी अब भी एकजुट
AajTak
चिराग ने आजतक से खास बातचीत में कहा है कि पार्टी की परिभाषा देखें तो वह संगठन से बनती है. महासचिव, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों आदि से पार्टी बनती है.
लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) में बीते कई दिनों से मचे बवाल के बीच चिराग पासवान ने दावा किया है कि पार्टी एकजुट है. चिराग ने 'आजतक' से खास बातचीत में कहा है कि पार्टी की परिभाषा देखें तो वह संगठन से बनती है. महासचिव, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों आदि से पार्टी बनती है. सांसद-विधायक तो आते-जाते रहते हैं. दुनिया की शायद ही कोई ऐसी पार्टी होगी, जिसमें से लोग गए नहीं होंगे. यहां पर यह दुख हुआ कि अपनों ने धोखा दिया. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद चिराग पासवान ने कहा कि दो प्रदेश अध्यक्ष के अलावा, दूसरे गुट में और कोई भी नहीं गया. दिल्ली और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर बाकी सभी इस बैठक में शामिल थे. जो यहां नहीं आ सका, वह वर्चुअली मीटिंग में शामिल हुआ. उन्होंने विश्वास जताया कि एलजेपी का सिंबल वही जीतेंगे. उन्होंने कहा, ''पार्टी के सिंबल की लड़ाई है ही नहीं, मुझे पूरा विश्वास है कि वह मेरे ही पक्ष में आएगा. अब पार्टी नई ऊंचाइयों पर जाएगी, यह मेरा विश्वास है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










