
Live: PAK में आर-पार, इमरान विरोधी भीड़ ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, PTI के 7 हजार समर्थकों को पुलिस ने उठाया
AajTak
पाकिस्तान में आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है. एक तरफ इमरान खान के समर्थक हैं तो वहीं दूसरी तरफ इमरान खान के विरोधी. हाल ही में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान को रिहा किया था, जिसके विरोध में अब सत्ताधारी पार्टियों के कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट के बाहर इकट्ठा हो गए हैं.
पाकिस्तान में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई तो अब इमरान विरोधी राजनीतिक पार्टियां एक मंच पर आ गई हैं. इमरान की रिहाई के खिलाफ PDM ने सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इतना ही नहीं उग्र भीड़ ने वहां अपना कैंप लगा लिया है.
दरअसल, पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) कई पार्टियों से मिलकर बना संगठन है. इसमें सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUIF) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) सहित कई पार्टियां शामिल हैं.
Live Updates
2:40 PM: इमरान खान के समर्थकों ने भी शुरू की रैली. पीटीआई ने दावा किया है कि उनके कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट कर रहे हैं.
2:35 PM: इमरान खान की पार्टी ने जारी की गिरफ्तार किए गए नेताओं की फोटो सहित लिस्ट.
2:10 PM: इमरान खान की पार्टी पीटीआई की तरफ से ट्वीट कर कहा गया,' करीब 7000 पीटीआई कार्यकर्ताओं, नेताओं और महिलाओं को जेल में डाल दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियां सुप्रीम कोर्ट पर कब्जा करने और संविधान को खत्म करने में गुंडों की मदद कर रही हैं. सभी शांतिपूर्ण विरोध के लिए तैयार रहें, क्योंकि एक बार संविधान और सुप्रीम कोर्ट के नष्ट हो जाने के बाद, पाकिस्तान के सपने का अंत हो जाएगा.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









