
Live-in Partner Murder: आफताब अमीन ने इस फ्रिज में भर दिए थे श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े, जंगल में फेंकने जाता था रोज
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर इलाके में रहने वाले परिवार की बेटी श्रद्धा वाकर (25 साल) मुंबई के मलाड इलाके में मौजूद एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम कर रही थी. जहां श्रद्धा की मुलाकात आफताब अमीन पूनावाला से हुई. दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और लिव-इन रिलेशन में रहने लगे. जब लड़की के परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया तो दोनों दिल्ली रहने आ गए थे.
Delhi News: श्रद्धा विकास वॉकर मर्डर केस में नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं. अब पता चला है कि आरोपी लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला शव के टुकड़ों को रखने के लिए लोकल मार्केट के तिलक इलेक्ट्रॉनिक से 300 लीटर का फ्रिज खरीद कर लाया था. उसी में श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े रखे हुए था.
वह रोज रात 2 बजे फ्लैट से निकलता था और एक बॉडी का टुकड़ा जंगल में फेंककर वापस आ जाता था. तकरीबन 16 दिन तक उसने टुकड़े फेंके थे. आरोपी खानसामे (chef) की ट्रेनिंग ले चुका है, इसलिए उसे इस बात की पूरी जानकारी थी कि किसी चीज के टुकड़े कैसे किए जाते हैं.
श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फेकने के बाद आफताब सामान्य तरीके से जीवन जी रहा था ताकि किसी को शक न हो. आफताब रोजाना उसी कमरे में सोता था, जिस कमरे में श्रद्धा की हत्या की. हत्याकांड के बाद वह जोमैटो से खाना मंगाता था. आस-पड़ोस के लोगों से ज्यादा नहीं मिलता था. आफताब को श्रद्धा की हत्या का कोई अफसोस नहीं है.
दुर्गंध फैलने से रोकने के लिए रोज जलाता था अगरबत्ती
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड की लाश के टुकड़े घर में रखे हुए था और उसने इस मामले की किसी को कानोकान खबर तक नहीं लगने दी. उसने डेड बॉडी के टुकड़े करके रेफ्रिजरेटर में रख दिए थे और दुर्गंध को फैलने से रोकने के लिए फ्लैट के कमरों में अगरबत्तियां जलानी शुरू कर दी थीं.
वहीं, पुलिस ने अब श्रद्धा मर्डर केस में डिजिटल रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक फुट प्रिंट की जांच करनी शुरू कर दी है ताकि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत तैयार हो जाएं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










