
LIVE: 21 मूर्तियां स्थापित, अनुष्ठान-मंत्रोच्चार... अयोध्या में आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में CM योगी भी रहेंगे मौजूद
AajTak
अयोध्या में आज फिर से इतिहास रचा जाएगा. महाआयोजन के अंतिम दिन आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पहले तल पर बने राम दरबार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. यह आयोजन अयोध्या और काशी से आए 101 वैदिक आचार्यों द्वारा संपन्न होगा, जिनके मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर वैदिक ऊर्जा से गूंजेगा.
श्रीराम जन्मभूमि पर नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के पहले तल पर स्थित राजदरबार में आज श्रीराम स्वयं विराजमान होंगे. आज यानी 5 जून को अभिजीत मुहूर्त और स्थिर लग्न में रामदरबार समेत मंदिर परिसर के सात अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होगा. इस पावन अवसर पर UP के सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. अयोध्या और काशी के 101 आचार्य वैदिक मंत्रों के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराएंगे. मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और पूरा वातावरण वैदिक ऊर्जा से गुंजायमान है.
सुबह 6:30 बजे से यज्ञ मंडप में सभी आचार्यों के प्रवेश करने के बाद से ही ये अनुष्ठान शुरू होगा है. जिन आठ मूर्तियों को बीते दिन शैय्याधिवास कराया गया था, उन्हें सुबह 6:45 बजे के आसपास चेतन अवस्था में लाया गया. इसके बाद जल से स्नान कराकर वैदिक मंत्रों का जाप शुरू किया गया है.
इसके बाद पहले तल पर स्थित भव्य रामदरबार और गर्भगृह के चारों कोनों में बने परकोटे के सात अन्य मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. यह आयोजन अयोध्या और काशी से आए 101 वैदिक आचार्यों द्वारा संपन्न होगा, जिनके मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर वैदिक ऊर्जा से गूंजेगा. इसके बाद श्रीराम स्वयं रामदरबार में विराजमान होंगे.
इन मंदिरों की भी होगी प्राण प्रतिष्ठा
अभिजीत मुहुर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:00 बजे श्री रामकथा पार्क के हेलीपैड पर पहुंचेंगे. इसके बाद वे हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे और फिर सीधे राम मंदिर पहुंचकर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होंगे. अभिजीत मुहूर्त (11:45 से 12:45 बजे) के 17 मिनट के पवित्र कालखंड में, 11:25 से 11:45 के बीच, रामदरबार और परकोटे के सात अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत सम्पन्न होगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










