
LIVE: सूरत कोर्ट में सजा को चुनौती देने जा रहे राहुल, सोनिया-प्रियंका मिलने पहुंचीं, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में सजा सुनाए जाने के खिलाफ सूरत की अदालत में याचिका दाखिल करने जा रहे हैं. इस मामले में उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई थी. फैसला आने के बाद एक्शन लेते हुए राहुल की संसद सदस्यता को खत्म कर दिया गया था.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में सजा के खिलाफ आज सूरत कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले हैं. इस मामले में सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद सेशंस कोर्ट में याचिका दाखिल करने जा रहे हैं. वह कोर्ट में रेग्यूलर बेल के लिए भी अर्जी दाखिल करेंगे. उनके सूरत रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी उनसे मिलने राहुल के घर पहुंचीं. इससे पहले सोनिया गांधी ने भी उनसे मुलाकात की थी.
सूत्रों के मुताबिक तीन राज्यों को मुख्यमंत्री- अशोक गहलोत (राजस्थान), भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़) और सुखविंदर सिंह सुक्खू (हिमाचल प्रदेश) भी उनके साथ कोर्ट पहुंचेंगे. इस दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी राहुल गांधी के साथ कोर्ट तक जाएंगे.
क्यों गई राहुल की सांसदी?
दरअसल, राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? राहुल के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ धारा 499, 500 के तहत आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था. इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










