
LIVE: राहुल-तेजस्वी की पदयात्रा पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर रोकी, पटना में वोट अधिकार यात्रा का ग्रैंड फिनाले
AajTak
राहुल और तेजस्वी की वोट अधिकार यात्रा का अंतिम पड़ाव पटना में शुरू हो गया हैं. इस भव्य पदयात्रा में इंडिया ब्लॉक के कई नेता शामिल हो रहे हैं. वहीं, पटना पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेड्स लगाकर यात्रा को रोकने की तैयारी शुरू कर दी है.
बिहार में इंडिया ब्लॉक का वोट अधिकारी यात्रा का अंतिम पड़ाव शुरू हो गया है. इस यात्रा का समापन पटना के गांधी मैदान से अंबेडकर पार्क तक एक विशाल रैली के साथ होगा,जिसमें इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेता भाग ले रहे हैं. हालांकि, पटना पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेड्स लगाकर यात्रा को रोकने की तैयारी शुरू कर दी है. साथ ही पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस पदयात्रा को रोक दिया गया है.
बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा डाकबंगला चौराहे पर पदयात्रा को रोकने के बाद विपक्षी नेताओं ने यहीं पर अपना संबोधन शुरू कर दिया है.
दरअसल, 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई ये 16 दिवसीय, 1300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा, जिसने बिहार के 23 जिलों को कवर किया है. इस यात्रा का उद्देश्य मतदाता सूची में कथित हेराफेरी के खिलाफ जन जागरूकता पैदा करना है.
पटना में नेताओं का जमावड़ा
इस यात्रा में राहुल-तेजस्वी समेत इंडिया ब्लॉक के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं. पदयात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशेष फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट पहुंचे. उनके साथ इंडिया गठबंधन के अन्य प्रमुख नेता, जिनमें तेजस्वी यादव (आरजेडी), हेमंत सोरेन (झारखंड मुख्यमंत्री), सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी), डी. राजा (सीपीआई), और दीपंकर भट्टाचार्य (सीपीआई-एमएल) शामिल थे. सभी विपक्षी नेताओं के एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस और गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने नेताओं का गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. इसके बाद सभी नेता गांधी मैदान के लिए रवाना हुए, जहां यात्रा का समापन कार्यक्रम शुरू हुआ.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










