
LIVE: 'राम-रावण दोनों के पास धनुष-बाण था, लेकिन...', पार्टी का नाम-निशान छिनने के बाद बोले उद्धव ठाकरे
AajTak
महाराष्ट्र में EC के फैसले के बाद सियासी भूचाल आ गया है. चुनाव आयोग ने शिवसेना का नाम और पार्टी का निशान एकनाथ शिंदे को सौंप दिया है. इसके बाद सूबे की राजनीति गरमा गई है. एकनाथ शिंदे ने इसे बालासाहेब की विचारधारा की जीत बताया है, साथ ही ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल ली है. वहीं, उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार की दादागिरी चल रही है, लोकतंत्र ख़त्म हो गया है.
चुनाव आयोग ने शिवसेना का नाम और पार्टी का निशान तीर-कमान एकनाथ शिंदे गुट को सौंप दिया है. इसके बाद महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आ गया है. एकनाथ शिंदे ने इसे जहां लोकतंत्र और लाखों शिवसैनिक कार्यकर्ताओं की जीत बताया है, तो वहीं उद्धव गुट ने कहा कि ये लोकतंत्र की हत्या है. इतना ही नहीं, बालासाहेब ने कभी ऐसा नहीं कहा था कि किसी की गुलामी की जाए. लेकिन दूसरी पार्टियों के नेता चुराना और उनका सिंबल चुराने से चुनाव में जीत नहीं मिलेगी.
चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार की दादागिरी चल रही है, लोकतंत्र ख़त्म हो गया है. सरकार ने इस लड़ाई में सरकार ने पूरा सिस्टम उतार दिया था. उन्होंने कहा कि जब तक सुप्रीम कोर्ट कोई निर्णय नहीं लेता, तब तक इलेक्शन कमीशन कोई फैसला ना दे, लेकिन उन्होंने मेरी बातों को नजर अंदाज कर दिया और फैसला दे दिया उद्धव ने कहा कि उन्होंने हमारा धनुष-बाण चुरा लिया है. पहले हमारे पास कोई निशान नहीं था, यह तीर कमान बालसाहेब ठाकरे ने बनाया था और ये अपनी ताकत दिखाएगा. उद्धव ने कहा कि राम के पास भी धनुष बाण था और रावण के पास भी. लेकिन जीत राम की हुई.
इस तरह का खिलवाड़ देश के लिए घातक है. ये लड़ाई हम नहीं छोड़ेंगे, हम आखिर तक लड़ेंगे. हिम्मत नहीं हारनी है. उनका यह झूठ पच नहीं पाएगा, जिनको फोटो चुराना पड़ता है. निशान चुराना पड़ता है. उद्धव ने कहा कि 100 कौरव भी साथ आ जाएं, लेकिन जीत पांडवों की हुई थी. जनता सब देख रही है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ने कहा कि कुछ लोगों को सरकारी पद मिल जाता है, लेकिन कुछ भी हो जाए. चोर तो चोर ही रहता है. इस तरह की चाल चलकर क्या मतलब, दम है तो चुनाव लड़ के दिखाओ. उन्होंने कहा कि हमारे वकील ने बताया था कि न्यायमूर्ति ने बताया था कि जब तक कोई फैसला नहीं आता, तब तक इलेक्शन कमीशन कोई फैसला ना ले, लेकिनहमें पता था कि वो इस तरह हरकत की करेंगे, लेकिन हमें न्याय पर भरोसा है.
उद्धव ने कहा कि पिछले कुछ दिन से चुनाव आयोग ने जो घपले किए हैं, वो हम दिखाएंगे. चुनाव अधिकारियों ने कई फोर्मेट में हमसे जानकारियां मांगीं और वो हमने दीं. जिसका गलत इस्तेमाल हुआ, हमने हिंदुत्व का त्याग नहीं किया है, उद्धव ने कहा कि RSS प्रमुख मोहन भगवत मस्जिद में गए थे, पीएम मोदी जब मुस्लिम से मिलते हैं, तो क्या उन्होंने हिंदुत्व त्याग दिया है?
उद्धव ठाकरे ने कहा कि बालासाहेब ने कभी ऐसा नहीं कहा था कि किसी की गुलामी करो. उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों के नेता चुराने से, पार्टी का सिंबल चुराने से जीत नहीं मिलेगी. कांग्रेस ने भी पहले सरकार गिराई थी, कांग्रेस इमरजेंसी लाई थी, लेकिन इंदिरा गांधी में इतनी हिम्मत थी कि इमरजेंसी के बारे में बोलें और वापस लें. उद्धव ने कहा कि जैसे इंदिरा को लोगो ने हराया था, वैसे ही पीएम मोदी को भी जनता हराएगी.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










