
LIVE: मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार आज, विजयवर्गीय-पटेल समेत इन 10 नेताओं को आया फोन
AajTak
मध्य प्रदेश में आज कैबिनेट का विस्तार होना है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने कैबिनेट विस्तार का ऐलान किया था. मोहन यादव की सरकार में सांसद से विधायक बने कई 3-4 नेता भी शपथ ले सकते हैं.
मध्य प्रदेश में आज कैबिनेट का विस्तार होना है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने कैबिनेट विस्तार का ऐलान किया था. मध्य प्रदेश में बीते महीने हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 230 में से 163 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस सिर्फ 66 सीटों पर ही जीत पाई. इसके बाद लगातार इस बात की चर्चा थी कि प्रदेश का मुखिया कौन होगा. ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी. उसके बाद बीजेपी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया और उनके साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










