
LIVE: भारी बारिश से दरिया बनी दिल्ली! नाले में गिरने से मां-बेटे की मौत, आज बंद रहेंगे सभी स्कूल
AajTak
जरा देर की बारिश और हर सड़क पर भर गया पानी. ये हाल राजधानी दिल्ली के उन इलाकों का है, जो पॉश कहे जाते हैं. बीते चार-पांच दिनों से करोल बाग चर्चा में है. यहां एक IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी. इस इलाके में आज भी कमर तक पानी भर गया है.
बीते कई दिनों से उमस वाली गर्मी से हाल-बेहाल दिल्ली-एनसीआर में जब बुधवार को शाम ढली तो आसमान बादलों से ढक गया और झमाझम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया. मौसम की खबर लोगों तक पहुंची तो इसी हेडलाइन के साथ, लेकिन 20 मिनट ही बीते होंगे कि वक्त बदल गया, हालात बदल गए. सुहाने मौसम और बारिश की खबर, जलभराव वाली तस्वीरों और वीडियो में बदल गई. आलम ये हुआ कि बारिश लोगों के लिए आफत बन गई.
पीटीआई के मुताबिक दिल्ली में हुई भारी बारिश की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस के मुताबिक 22 साल की तनुजा और उनका तीन साल का बेटा प्रियांश गज़ीपुर क्षेत्र की खोड़ा कॉलोनी के पास साप्ताहिक बाजार में गए थे. इस दौरान वह फिसल गए और एक नाले में गिर गए. अधिकारी ने कहा कि दोनों को गोताखोरों और क्रेन की मदद से निकाला गया और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
वहीं, उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति मकान ढहने से घायल हो गया. दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें रॉबिन सिनेमा के पास गांता घर के करीब सब्जी मंडी इलाके में एक घर ढहने को लेकर रात 8:57 बजे फोन आया. पांच फायर ब्रिगेड मौके पर भेजी गईं. एक आदमी को मलबे से बचाया गया. अधिकारी ने कहा कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, वहीं एक महिला दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज क्षेत्र में एक दीवार के ढहने से घायल हो गई.खास अपडेट - राजधानी दिल्ली में गुरुवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल - दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश - भारी बारिश के कारण करोल बाग मेट्रो स्टेशन और मार्केट एरिया में भरा पानी - Rau's कोचिंग वाले इलाके में फिर भरा कमर तक पानी
- गुरुग्राम में सुभाष नगर-ओल्ड रेलवे रोड की सड़क पर भी भरा पानी - प्रगति मैदान के पास भैरव मार्ग रेलवे अंडर पास पर जलभराव, कई गाड़ियां फंसी - भैरव मार्ग रेलवे अंडर पास से सराय काले खान की तरफ जाने वाली टनल बंद
- सरिता विहार मेट्रो स्टेशन के पास भारी जलजमाव, ट्रैफिक प्रभावित - दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक स्कूल की दीवार गिर गई, कई गाडियां डैमेज - जयपुर के लिए 8 फ्लाइट और लखनऊ के लिए 2 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है.
- अपोलो अस्पताल से बदरपुर की ओर मथुरा रोड पर यातायात प्रभावित - पुल प्रह्लादपुर रेलवे अंडरपास पर जलजमाव के कारण ट्रैफिक डाइवर्जन - राजधानी दिल्ली में आईटीओ के पास जलभराव के कारण ट्रैफिक फ्लो प्रभावित

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







