
LIVE: बिहार के सासाराम में एक और धमाका, बंगाल में भी थम नहीं रही रामनवमी से शुरू हुई हिंसा
AajTak
रामनवमी के दिन बिहार-बंगाल के कई हिस्सों में भड़की हिंसा का दौर अभी भी जारी है. बिहार के सासाराम में जहां सोमवार की सुबह धमाके की खबर सामने आ रही है, वहीं, नालंदा जिले में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी. शहर में पहले से कर्फ्यू लगा हुआ है. इसके साथ ही रोहतास में 4 अप्रैल तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. तो वहीं बंगाल के हुगली में भी रविवार को शोभायात्रा पर पत्थरबाजी और आगजनी हुई.
पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी (30 मार्च) के दिन से शुरू हुआ बवाल अभी तक थमा नहीं है. बिहार के नालंदा के कई इलाकों में दंगे के बाद अब भी कई जगह धुआं उठ रहा है. लोग डरे हुए हैं. तबाही के निशान साफ दिख रहे हैं. सासाराम में आज सुबह धमाके की खबर सामने आ रही है, इससे पहले सासाराम के शेरगंज इलाके में एक धार्मिक स्थल के बाहर बम फेंका गया था. इसमें कई लोग घायल हुए थे. तो वहीं बिहारशरीफ में शनिवार रात को फिर से हिंसा हुई है. यहां के पहाड़पुरा इलाके में दो गुट भिड़ गए. इस दौरान 12 राउंड फायरिंग हुई, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. उधर, बंगाल के हावड़ा के बाद हुगली में भी रविवार को शोभायात्रा पर पत्थरबाजी और आगजनी हुई. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हुए. बिहार में हिंसा के बाद अब तक 109 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.
बिहार के इन जिलों में इंटरनेट सेवा और स्कूल बंद
हिंसा को लेकर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग की. सीएम नीतीश ने कहा, 'पूरी मुस्तैदी बनाए रखें. उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें. किसी भी परिस्थिति में गड़बड़ी न हो, इस पर नजर बनाए रखें. अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाए'. वहीं, बिहार के नालंदा जिले में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी. शहर में पहले से कर्फ्यू लगा हुआ है. इसके साथ ही रोहतास में 4 अप्रैल तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.
बिहार में अब तक 109 गिरफ्तारियां
वहीं डीजीपी आर. एस. भट्टी ने कहा कि वर्तमान में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है. हिंसा में 109 लोग लिप्त पाए गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी हुई है. कानून की पूरी ताकत के साथ उपद्रवियों से निपटा जाएगा. राज्य में कानून व्यवस्था खराब करने की साजिश रची गई थी. राज्य में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है. नई बात सामने आई है कि सासाराम में जो बम ब्लास्ट हुआ था और उसमें जख्मी होने वाला एक शख्स ही बम बना रहा था. उसका इलाज चल रहा है, ठीक होने पर उसे अरेस्ट किया जाएगा.
स्कूल बंद, इंटरनेट ठप और कर्फ्यू... जानें बिहार-बंगाल में हिंसा के बाद कैसे हैं हालात

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










