
LIVE: बंगाल हिंसा की जांच करने के लिए कोलकाता गई MHA की टीम राजभवन पहुंची
AajTak
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की चार सदस्यीय टीम कल कोलकाता पहुंच गई थी. आज टीम के सदस्य राजभवन पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने बीजेपी के नेताओं के साथ बात की थी.
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की चार सदस्यीय टीम कल कोलकाता पहुंच गई थी. आज टीम के सदस्य राजभवन पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने बीजेपी के नेताओं के साथ बात की थी. टीम की अगुवाई एडिशनल सेक्रेटरी रैंक के अफसर कर रहे हैं. गौरतलब है कि गृह मंत्रालय के चार सदस्यों की टीम गुरुवार को ही कोलकाता पहुंच गई थी. टीम के अफसर कोलकाता स्थित बीएसएफ दफ्तर में ठहरे थे. यहीं पर बीजेपी के नेता दिलीप घोष, शुभेंदु अधिकारी पहुंचे थे और इन्होंने चुनाव के बाद हुई हिंसा के बारे में गृह मंत्रालय की टीम को जानकारी दी थी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










