
LIVE: पेशी से पहले अतीक अहमद की बिगड़ी तबीयत, बीपी हाई, केवल दो घंटे सो पाया माफिया
AajTak
प्रयागराज की सीजेएम अदालत में आज माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पेशी है. उमेश पाल मर्डर केस में दोनों भाई आरोपी हैं. कोर्ट में पेश कर पुलिस अतीक और अशरफ की रिमांड की मांग करेगी. जिस समय उमेश पाल की हत्या हुई, उस वक्त अतीक और अशरफ जेल में थे.
माफिया अतीक अहमद की थोड़ी देर में प्रयागराज कोर्ट में पेशी है. आज सुबह अतीक अहमद की तबीयत बिगड़ गई. दो डॉक्टरों ने अतीक अहमद का चेकअप किया. अतीक अहमद का बीपी काफी बढ़ा हुआ है. अतीक अहमद को बीपी की दवाई दी गयी. डॉक्टर को बताया कि बहुत गर्मी लगने की वजह से बैरक में अतीक केवल वो दो घंटे ही सो पाया है.
सीजेएम कोर्ट में पेशी से पहले अतीक अहमद के वकील निसार अहमद ने कहा कि वह पुलिस रिमांड का विरोध करेंगे, पुलिस को रिमांड क्यों चाहिए? जब वह जेल में हैं और वह भी हाई प्रोफाइल जेल में ऐसे में उनसे पूछताछ की क्या जरूरत है, हम इसका विरोध करेंगे, यह साजिश है और मीडिया कैसे दोषी ठहरा सकती है.
किस आधार पर पुलिस मांगेगी रिमांड?
अतीक अहमद के दो नौकरों कैश अहमद और राकेश लाला के बयान के आधार पर पुलिस रिमांड मांगी जाएगी. अतीक के चकिया स्थित कार्यालय से मिली एक कोल्ट पिस्टल भी अतीक अहमद के पीसीआर की आधार बनेगी. उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के बेटे असद ने कोल्ट पिस्टल से ही फायरिंग की थी.
विक्टिम कार्ड खेल रहा था अतीक
कल देर शाम ही खौफ के साये में ही सही यूपी का बाहुबली माफिया डॉन अतीक अहमद साबरमती से करीब साढ़े बारह सौ किलोमीटर लंबा सफर तय कर प्रयागराज के नैनी जेल सुरक्षित पहुंच गया था. करीब 28 घंटे लंबे सफर में अतीक का काफिला कई दफा रुका. कई दफा आजतक से उसने बात की. हर बार एक ही रट्टा. विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










