
LIVE: पटना में RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, तेजस्वी को मिल सकती है पार्टी की कमान
AajTak
पटना के होटल मौर्या में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में तेजस्वी यादव का पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है.
पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में पार्टी के नेता और पदाधिकारी भाग ले रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष (Working President) बनाने का प्रस्ताव आने की संभावना है, जिसका कई वरिष्ठ नेताओं ने खुले तौर पर समर्थन जताया है.
बैठक में जाने से पहले आरजेडी के नेताओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव आता है तो उसका पूर्ण समर्थन किया जाएगा. साथ ही बैठक में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होगी और हम चुनाव क्यों हारे इसकी भी समीक्षा होगी.
आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा, 'तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव आता है तो उसका समर्थन किया जाएगा.' पूर्व विधायक मुकेश रौशन ने भी यही राय जताई कि तेजस्वी यादव ही वर्तमान में नेतृत्व कर रहे हैं और कार्यकारी अध्यक्ष बनते हैं तो इसका स्वागत होगा.
विधायक सर्वजीत कुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव ने भी बैठक के एजेंडे पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन को मजबूत करने पर मुख्य चर्चा होगी और हालिया चुनावों में पार्टी क्यों हारी, इसकी गहन समीक्षा भी की जाएगी.नेताओं का मानना है कि संगठनात्मक ढांचे में सुधार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना और भविष्य की रणनीति तय करना इस बैठक का मुख्य उद्देश्य होगा.
लालू यादव कर रहे हैं बैठक की अध्यक्ष
बताया जा रहा है कि इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कर रहे हैं. होटल मौर्या के लोकनायक जयप्रकाश नारायण सभागार में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 85 सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्यों सहित कुल 200 से अधिक लोग शामिल होंगे. विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष, सांसद, विधायक और विधान पार्षद भी भाग ले रहे हैं. 20 से अधिक प्रदेशों के प्रतिनिधि पहले ही पटना पहुंच चुके हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










