
LIVE: पटना पहुंचे मुकेश सहनी, पिता की हत्या को लेकर सीएम नीतीश से हुई बात, मुख्यमंत्री ने दिया मदद का भरोसा
AajTak
बिहार के दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई. मुकेश सहनी जो कि मुंबई में थे वो दरभंगा पहुंच रहे हैं. ऐसे में पटना एयरपोर्ट पर पहुंचकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लालू यादव से बात हुई है.
बिहार के दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई. मंगलवार सुबह आई इस खबर से राजनीतिक माहौल भी गर्म है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने तो इसे बिहार में आतंकराज तक कह दिया है. वहीं मुकेश सहनी जो कि मुंबई में थे वो दरभंगा पहुंच रहे हैं. ऐसे में पटना एयरपोर्ट पर पहुंचकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लालू यादव से बात हुई है.
मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार से आग्रह किया है जल्द से जल्द कार्रवाई हो. इसके साथ ही दरभंगा डीएम से बात हुई है. उन्होंने कहा है कि हम अपने स्तर से हर एक चीज को देख रहे हैं. जितने भी बड़े राजनेता हैं सभी ने दुख प्रकट किया है. मैं अभी पटना पहुंचा हूं. ग्रामीणों से पता चला है. अब दरभंगा पहुंचूंगा तो सब चीज खुद देखूंगा.
LIVE अपडेट्स-
मुकेश सहनी के पिता का पोस्टमार्टम हो चुका है. अब उनके शव को वापस बिरौल लाया जा रहा है, जहां हत्या हुई थी.
तेजस्वी ने बिहार में बताया जंगलराज
इस घटना पर तेजस्वी यादव ने कहा- वीआईपी पार्टी के संरक्षक एवं बड़े भाई मुकेश सहनी जी के पिता जी की अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या की दुःखद खबर सुन स्तब्ध एवं मर्माहत हूं. शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुख की घड़ी में परिजनों को दुःख सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. प्रदेश में आतंकराज स्थापित हो चुका है. निरंतर कह रहा हूं कि बिहार की डबल इंजन पावर्ड सरकार में सत्ता संपोषित, सत्ता संरक्षित और सत्ता प्रायोजित सरकारी अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वो जब चाहे, जहां चाहे, जैसे चाहे, कैसे भी, किसी की भी हत्या कर सकते हैं. NDA सरकार सच्चाई स्वीकारने की बजाय वही घिसा-पीटा डायलॉग दोहरती रहती है कि सुशासन का राज है जबकि प्रतिदिन सैकड़ों लोग आपराधिक घटनाओं में अकाल मौत मारे जा रहे हैं. हम तो क्राइम बुलेटिन भी जारी करते हैं लेकिन अहंकारी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता. टायर्ड नेता और रिटायर्ड अधिकारी प्रदेश की विधि व्यवस्था सम्भालेंगे तो यही हश्र होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










