
LIVE: नीतीश और सम्राट चौधरी के साथ PM मोदी का काराकाट में रोड शो, थोड़ी देर में संबोधित करेंगे रैली
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर हैं और आज उनका दूसरा दिन है. पीएम मोदी आज सूबे के काराकाट इलाके में जनसभा को संबोधित करेंगे और कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को बिहार (Bihar) के काराकाट में मौजूद हैं. वे यहां पर कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. यह पीएम मोदी का बिहार दौरे का दूसरा दिन है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ काराकाट में रोड शो किया. दोनों नेता प्रधानमंत्री के साथ सनरूफ में खड़े होकर रोड शो में शामिल हुए.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा, "जब 24 नवंबर को 2005 हम लोग की एनडीए की सरकार बनी, तभी से हमने महिलाओं के लिए काम किया है. नौकरी में 35 फीसदी से ज्यादा महिलाओं को मौका मिला. आज कितनी बड़ी संख्या में महिलाएं सीख रही हैं. इसके पहले कोई महिलाओं के लिए काम नहीं किया था. हम पूरी तरह से बिहार के विकास में लगे हुए हैं. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र विशेष तौर पर ध्यान दिया गया है. राज्य में बड़े स्तर पर पुलों का निर्माण करवाया गया."
इन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे हैं, उनमें सड़क से लेकर रेल लाइन तक शामिल हैं. पीएम मोदी विक्रमगंज से 249 करोड़ रुपये की लागत वाली पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क और गोपालगंज में फोर लेन एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे. सासाराम से अनुग्रह नारायण रोड तक ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग, सोन नगर-मुहम्मद गंज के बीच तीसरी रेल लाइन, जहानाबाद में छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर और कजरट नवाडीह से सोननगर के बीच तीसरी लाइन का लोकार्पण भी पीएम मोदी करेंगे.
यह भी पढ़ें: Patna Airport को मिला नया टर्मिनल, बिहटा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पीएम मोदी ने रखी नींव
इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










