
LIVE: दिल्ली मेयर चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, सिसोदिया का दावा- AAP प्रत्याशी शैली ओबेरॉय की हुई जीत
AajTak
दिल्ली में आज मेयर पद के लिए चुनाव होना है. लेकिन चुनाव से पहले एक बार फिर सिविक सेंटर में हंगामा शुरू हो गया. आप पार्षदों की पुलिस से भी झड़प हुई. आप पार्षद सदन में बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता की एंट्री का विरोध कर रहे हैं. इससे पहले हंगामे के चलते मेयर चुनाव तीन बार टल चुका है.
एमसीडी में मेयर चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो गई है. मेयर चुनाव के लिए चौथी बार बुलाए गए सदन में आज शांतिपूर्वक वोटिंग हुई. इस दौरान कोई विरोध नहीं हुआ और न ही किसी तरह की नारेबाजी हुई है. करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई वोटिंग 2 घंटे से ज़्यादा वक्त तक चली. मेयर चुनाव में दिल्ली के कुल 10 मनोनीत सांसदों, 14 मनोनीत विधायकों और 250 में से 241 निर्वाचित पार्षदों ने वोट किया. कांग्रेस के 9 निर्वाचित पार्षदों ने मेयर चुनाव का बॉयकोट किया है.
इस बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि आप प्रत्याशी शैली ओबेरॉय दिल्ली की मेयर बन गई हैं. सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार. AAP की पहली मेयर @OberoiShelly को भी बहुत बहुत बधाई."
कैसे हुआ था दिल्ली मेयर का चुनाव?
---दिल्ली मेयर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. दिल्ली के चुने हुए सांसद अपना-अपना वोट डाल रहे हैं. आप सांसद संजय सिंह ने वोट डाल दिया है. उनके अलावा भी आप और बीजेपी सांसद वोट डाल रहे हैं. दिल्ली के सांसदों के बाद विधायक वोट डालेंगे.
---बीजेपी सांसद हंसराज हंस और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी वोट डालने के बाद सिविक सेंटर से निकल गए हैं.
---दिल्ली से बीजेपी सांसद हंसराज हंस ने कहा कि आम आदमी पार्टी को घबराना नहीं चाहिए. उन्हें अपने लोगों पर विश्वास होना चाहिए. आज दिल्ली को मेयर और डिप्टी मेयर मिल जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










