
Live: त्रिपुरा में आज से नई सरकार, कुछ ही देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे माणिक साहा
AajTak
माणिक साहा आज त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. माणिक साहा का शपथ ग्रहण समारोह विवेकानंद मैदान में होगा. राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर कुल 259 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी थी. इस चुनावों में बीजेपी और आईपीएफटी ने मिलकर चुनाव लड़ा था.
त्रिपुरा में माणिक साहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहले ही त्रिपुरा पहुंच चुके हैं. माणिक साहा को सोमवार (6 मार्च) को सर्वसम्मति से विधायकों का नेता चुना गया था. भाजपा त्रिपुरा इकाई के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा माणिक साहा दूसरी बार विवेकानंद मैदान में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.
ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
सूत्रों के मुताबिक, आज सीएम माणिक साहा सहित 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. इसके साथ ही कैबिनेट में तीन से चार नए चेहरों के आने की संभावना है. मंत्री पद की शपथ में डॉ माणिक साहा समेत रतन लाल नाथ, सुशांत चौधरी, सुधांगसू दास, बिकास देबबर्मा, संताना चकमा, शुक्ला चरण नोआतिया, प्राणजीत सिंहा रॉय और टिंकू रॉय का नाम शामिल है.
बीजेपी नेता ने कहा कि यह पहली बार है कि किसी वामपंथी विरोधी सरकार ने पिछले तीन दशकों में पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता बरकरार रखी है. हमें उम्मीद है कि भाजपा 2.0 सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी. 1988 में कांग्रेस-टीयूजेएस ने यहां वामपंथी पार्टी को हराया और सरकार बनाई, लेकिन 1993 में वह कम्युनिस्टों से हार गई थी.
बीजेपी और आईपीएफटी की संयुक्त विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के दो घंटे बाद डॉ. माणिक शाह ने 6 मार्च को अगरतला में राज्यपाल से मुलाकात की थी. राज्यपाल एसएन आर्य ने उन्हें राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाएंगे. वहीं, त्रिपुरा कांग्रेस ने चुनाव के बाद हुई हिंसा का हवाला देते हुए शपथ समारोह का बहिष्कार कर दिया है.
बीजेपी ने 60 सदस्यीय सदन में 32 सीटें जीतीं थीं

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











