
पति ने पत्नी को दिया चलती ट्रेन के आगे धक्का, 150 CCTV कैमरों की मदद से 20 घंटे में आरोपी अरेस्ट
AajTak
मुंबई के मुलुंड स्टेशन पर एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी जांच की मदद से 20 घंटे के भीतर उसे सूरत से गिरफ्तार कर लिया.
मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही पत्नी को चलती लोकल ट्रेन के सामने धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया. यह वारदात मुलुंड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 20 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान राजू अवधराम गुप्ता के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 42 साल बताई जा रही है. मृतका का नाम पुष्पा है, जो उसकी पत्नी थी. घटना के वक्त दोनों के बीच विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दे दिया.
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कमलेशकुमार गुप्ता अपनी बहन पुष्पा और भांजे के साथ उत्तर प्रदेश के देवरिया से मुंबई आए थे. 14 मार्च 2026 को पुष्पा और उसके पति राजू गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों मुलुंड पुलिस थाने तक पहुंच गए और शिकायत दर्ज कराई.
मामूली झगड़े में पत्नी को लोकल ट्रेन के आगे धक्का दिया
थाने से बाहर निकलने के बाद कमलेशकुमार अपना भूला हुआ वॉलेट लेने घर चले गए. इसी दौरान मुलुंड रेलवे स्टेशन पर राजू गुप्ता ने अपनी पत्नी को निशाना बनाया. जैसे ही प्लेटफॉर्म पर लोकल ट्रेन आई, उसने पुष्पा को सीधे पटरी पर धक्का दे दिया. ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.
इस सनसनीखेज वारदात के बाद रेलवे पुलिस हरकत में आ गई. क्राइम ब्रांच, एसटीएफ, ठाणे, दादर और वडाला यूनिट की विशेष टीमें बनाई गईं और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने घटना के बाद अपना मोबाइल बंद कर दिया था ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया. जांच में सामने आया कि वह मुलुंड से ठाणे भागा और वहां से फास्ट लोकल पकड़कर दादर पहुंचा. दादर से उसने पश्चिम रेलवे की ट्रेन पकड़ी और विरार की ओर निकल गया.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







