
पंचायत के बीच किया था डबल मर्डर, जानें बरेली में शातिर बौरा के पुलिस एनकाउंटर की पूरी कहानी
AajTak
बरेली के इज्जतनगर में सास और साले की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस की गोली का शिकार हो गया. उसे पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया. आरोपी डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था. तभी से पुलिस उसे तलाश कर रही थी. उसने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया था.
उत्तर प्रदेश के बरेली में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. आरोपी ने अपनी सास और साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी और पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया था. इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी. आखिरकार इज्जतनगर इलाके में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी मारा गया.
पत्नी से विवाद बना हत्याकांड की वजह यह पूरी घटना बरेली के इज्जतनगर इलाके की है, जहां आरोपी अफसर उर्फ बौरा का अपनी पत्नी साइमा से विवाद चल रहा था. विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बैठाई गई थी, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया. गुस्से में आकर उसने सास और साले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत हरकत में आई. इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया, जिसने पूरे मामले को और सनसनीखेज बना दिया. वीडियो में आरोपी की पहचान साफ हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी. एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर 5 अलग-अलग टीमें गठित की गईं, जिन्होंने आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया.
सहारा ग्राउंड के पास पुलिस से मुठभेड़ कई घंटों की तलाश के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इज्जतनगर के सहारा ग्राउंड के पास छिपा हुआ है. सुबह के वक्त पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की. लेकिन आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और मुठभेड़ शुरू हो गई. इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.
पुलिस और आरोपी के बीच हुई इस मुठभेड़ में आखिरकार मुख्य आरोपी अफसर उर्फ बौरा मारा गया. पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया था, जिससे उसके बचने का कोई रास्ता नहीं बचा. मुठभेड़ खत्म होने के बाद पुलिस ने मौके की तलाशी ली और कई अहम सबूत बरामद किए. इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली, क्योंकि एक खतरनाक आरोपी को खत्म कर दिया गया था.
मौके से हथियार और कारतूस बरामद मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. ये सभी चीजें आरोपी के पास से मिलीं, जिससे यह साफ हो गया कि वह पूरी तैयारी के साथ भाग रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं, घायल पत्नी साइमा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







