
गोवा में AAP का अनोखा दांव! केजरीवाल ने फिल्म के जरिए दिया आरोपों का जवाब
AajTak
अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने एक डॉक्यूमेंट्री देखी. इसमें पार्टी नेताओं को मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की साजिश दिखाई गई. पार्टी इस संदेश को गोवा की स्थानीय भाषा कोंकणी में हर कस्बे और मोहल्ले तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है.
गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) के हजारों कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर एक डॉक्यूमेंट्री देखी. इस फिल्म में पार्टी के नेताओं को मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की 'साजिश' को दिखाया गया.
ये फिल्म की स्क्रीनिंग आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत इमोशनल पल था. हॉल में बैठा हर कार्यकर्ता इस फिल्म को देखते हुए गंभीर नजर आया. फिल्म में दिखाया गया कि कैसे एक नई राजनीति को रोकने की कोशिश की गई.
फिल्म खत्म होने के बाद कार्यकर्ताओं में सच्चाई के साथ मजबूती से खड़े रहने का एक नया संकल्प दिखाई दिया.
केजरीवाल ने लगाए आरोप
अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर साफ कहा कि ये पूरी कहानी किसी एक नेता की नहीं है, बल्कि उस सोच की है, जिसे दबाने की कोशिश की गई. उन्होंने बताया कि किस तरह से आम आदमी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाया गया, जेल में डाला गया और जनता के बीच शक पैदा करने की कोशिश की गई. लेकिन इसके बावजूद पार्टी का एक भी नेता नहीं टूटा.
यह भी पढ़ें: शराब नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को राहत! CBI की याचिका पर जवाब के लिए मिला समय

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












