
अवैध संबंध के शक में चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या, दो साल पहले हुई थी Love Marriage
AajTak
सूरत के रांदेर इलाके में पत्नी के कथित अवैध संबंध के शक में पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी. दोनों ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था. मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा हिंसा में बदल गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है.
गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी के किसी अन्य युवक के साथ संबंध होने का शक था, जिसके चलते यह खौफनाक कदम उठाया गया. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी सरफराज खान और मृतका पूजा कुमारी मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे. दोनों के बीच करीब दो साल पहले प्रेम संबंध शुरू हुआ था, जो बाद में विवाह में बदल गया. शादी के बाद दोनों बेहतर जिंदगी की तलाश में सूरत आ गए और यहां कैटरिंग के काम से अपनी रोजी-रोटी चला रहे थे.
फोन पर बातचीत को लेकर शुरू हुए विवाद
बताया जा रहा है कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में तनाव शुरू हो गया था. सरफराज को शक था कि उसकी पत्नी पूजा का किसी अन्य पुरुष से संबंध है. खासतौर पर पूजा का अपने एक मुंह बोले भाई से फोन पर बात करना उसे बिल्कुल पसंद नहीं था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.
घटना से एक दिन पहले यानी रविवार को पूजा अपनी एक दोस्त के साथ कहीं गई थी, जिससे सरफराज नाराज था और उसे ढूंढता रहा. सोमवार को भी पूजा घर से बाहर थी और सरफराज पूरी रात उसकी तलाश करता रहा. मंगलवार दोपहर जब सरफराज ने पूजा को रांदेर इलाके में पवित्रा रेजीडेंसी के पास उसकी सहेली के साथ देखा, तो उसका गुस्सा भड़क उठा. दोनों के बीच सड़क पर ही कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सरफराज ने चाकू निकाल लिया और हमला कर दिया.
सड़क पर कहासुनी के बाद चाकू से हमला

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







