
गर्मी पर ब्रेक! दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी
AajTak
मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, राजस्थान, दक्षिण और तटीय राज्यों में आंधी-बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली-NCR और कई राज्यों को मार्च में पड़ रही आफत की गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. इससे तापमान में गिरावट के साथ-साथ कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल
पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इससे किसानों और स्थानीय लोगों को खेती और जल संचयन के लिए राहत मिल सकती है.
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20 मार्च तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है. 20 मार्च को इन क्षेत्रों के ऊंचाई वाले हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी. पर्वतीय इलाकों में सफर करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
राजस्थान और उत्तर भारत में आंधी-बारिश

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








