
क्या मुनीर की सेना चूक गई अपना टारगेट? 6 स्ट्राइक, कैंप फीनिक्स से कई KM दूर अस्पताल, लेकिन...
AajTak
क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.
पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. इनमें से एक स्ट्राइक काबुल में हुआ. अफगानिस्तान सरकार कह रही है कि पाकिस्तान ने ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर हमला किया, जिसमें 400 से ज्यादा लोग मारे गए. 250 से ज्यादा घायल हुए.
लेकिन पाकिस्तान में जनरल असीम मुनीर की सेना कह रही है – हमने अस्पताल पर टारगेट नहीं किया, हमने कैंप फीनिक्स नाम की जगह पर स्ट्राइक किया. यहां पर आतंकियों के हथियार और गोला-बारूद का गोदाम था. अस्पताल तो कई किलोमीटर दूर है.
यह भी पढ़ें: समंदर में बह रहा रूसी 'टाइमबम', जानिए किस देश की ओर बढ़ रहा, Photos
क्या है पूरा मामला?
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पिछले एक महीने से लड़ाई चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि तालिबान TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) आतंकियों को पनाह दे रहे हैं, जो पाकिस्तान में हमले कर रहे हैं.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












