
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की किरकिरी... बिहार, ओडिशा और हरियाणा में अपने ही विधायकों ने दिया धोखा
AajTak
हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बिहार, ओडिशा और हरियाणा में झटका लगा है. कई विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया या वोटिंग से दूर रहे. इससे पार्टी के संगठन और अनुशासन पर सवाल उठ रहे हैं.
राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी शर्मिंदगी की स्थिति बन गई और पार्टी के अंदरूनी कलह सामने आ गई. बिहार, ओडिशा और हरियाणा - तीनों राज्यों में पार्टी के अपने विधायकों ने या तो वोट नहीं दिया या फिर पार्टी की लाइन छोड़कर दूसरे उम्मीदवार को वोट दे दिया. इससे पार्टी के भीतर यह सवाल फिर उठ खड़ा हुआ है कि आखिर केंद्रीय नेतृत्व का राज्य इकाइयों पर कितना नियंत्रण हैय
बिहार: तीन विधायक आए ही नहीं
बिहार में कांग्रेस के 6 में से 3 विधायक वोटिंग के दिन गायब रहे. यहां तक कि पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु खुद पटना भी नहीं पहुंचे. इस अनुपस्थिति का सीधा नुकसान यह हुआ कि NDA ने बिहार से पांचवीं राज्यसभा सीट जीत ली, जो विपक्ष के हाथ जा सकती थी. RJD नेताओं ने इसे "विश्वासघात" करार दिया.
ओडिशा: तीन विधायक निलंबित
ओडिशा में BJD ने "डॉ. दत्तेश्वर होता" को संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन यह फैसला सबकी सहमति से नहीं था. कटक से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने वोटिंग से पहले ही उम्मीदवार पर आपत्ति जता दी थी, फिर भी पार्टी नेतृत्व असहमति को नहीं रोक पाया.
नतीजा यह हुआ कि 3 कांग्रेस विधायकों ने BJP समर्थित उम्मीदवार को वोट दे दिया, जो जीत भी गया. इसके बाद पार्टी ने तीनों विधायकों को निलंबित कर दिया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







