
'कितनी चमचागिरी भई...', संसद में राजीव शुक्ला ने शिवराज सिंह चौहान की ली चुटकी, वीडियो वायरल
AajTak
Rajiv Shukla vs Shivraj Singh Chouhan Parliament: कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण पर जिस अंदाज में चुटकी ली, वह सदन में मौजूद सदस्यों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स के बीच चर्चा में है.
संसद की कार्यवाही के दौरान अक्सर तीखी बहस और हंगामे की तस्वीरें सामने आती हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे हल्के-फुल्के पल भी आते हैं जो लंबे समय तक चर्चा में रहते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ जब कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला विनियोग विधेयक पर अपनी बात रखने खड़े हुए. उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अपने खास चुटीले अंदाज में ऐसा तंज कसा कि पूरा सदन और अब सोशल मीडिया ठहाकों से गूंज रहा है.
दरअसल, सांसद राजीव शुक्ला सदन में बोलने जा रहे थे, तभी सत्ता पक्ष के लोग शोर मचाने लगे. इस पर टोकते हुए राजीव शुक्ला ने कहा, ''अरे कितनी चमचागिरी भाई? कुछ तो शांत हो जाओ. आप कह रहे हैं कि आप मोदी जी को जानते हैं, तो मैं भी उन्हें 30 साल से जानता हूं. उन्हें इतनी तारीफ पसंद नहीं है जितनी आज यहां हुई है."
ट्वीट वाली बात पर लगा ठहाका राजीव शुक्ला यहीं नहीं रुके, उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा, "आज मेरी समझ में आया कि मोदी जी को जब किसी का भाषण अच्छा लगता है, तो वह ट्वीट करके उसकी तारीफ करते हैं. लेकिन शिवराज जी, आप इतना लंबा-चौड़ा भाषण देते हैं, कम से कम 200 बार उनका नाम लिया होगा, फिर भी उन्होंने आज तक आपकी तारीफ में ट्वीट नहीं किया."
इतिहास को लेकर घेरा शुक्ला ने शिवराज के उस दावे पर भी सवाल उठाए जिसमें उन्होंने 2014 के बाद ही सब कुछ होने की बात कही थी. उन्होंने कहा, "शिवराज जी ने ऐसा कह दिया कि 2014 के पहले देश में न बिजली के खंभे थे, न रेल थी, न सड़क. अटल जी और देवगौड़ा जी भी प्रधानमंत्री रहे, क्या उनके जमाने में कुछ नहीं हुआ? सब 2014 के बाद ही हुआ?" देखें VIDEO:-
सोशल मीडिया पर वायरल इस चुटीले अंदाज वाले वीडियो को कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल्स और मध्य प्रदेश कांग्रेस ने खूब शेयर किया है. लोग इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान ने शेयर किया ओरछा राम राजा दरबार का वीडियो, राजीव शुक्ला बोले- दर्शन ही करा देते

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







