
ISIS मॉड्यूल, क्रिप्टो फंडिंग और ‘अल इत्तेहाद’ नेटवर्क से कनेक्शन... गिरफ्तार BDS छात्र के मामले में नए खुलासे
AajTak
मुरादाबाद में यूपी एटीएस ने BDS छात्र हारिश अली को ISIS मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसके आईएसआईएस कनेक्शन के साथ-साथ क्रिप्टो फंडिंग, एन्क्रिप्टेड ऐप्स और ‘अल इत्तेहाद’ नेटवर्क से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. पढ़ें ये पूरी कहानी.
मुरादाबाद से बीडीएस छात्र हारिश अली की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं. उस पर ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़े होने का गंभीर आरोप है. जांच में सामने आया है कि वह युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा था. उसकी गतिविधियों से जुड़े कई अहम सुराग भी एजेंसियों के हाथ लगे हैं. खास बात यह है कि आरोपी की पहुंच अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक थी. अब एटीएस उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की तैयारी में है. इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.
आतंकी नेटवर्क से जुड़ाव हारिश अली मुरादाबाद के एक निजी मेडिकल कॉलेज से बीडीएस की पढ़ाई कर रहा था. पढ़ाई के दौरान ही उसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए कट्टरपंथी संगठनों से संपर्क बनाया. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह दिखने में एक सामान्य छात्र था, लेकिन अंदर ही अंदर खतरनाक विचारधारा से प्रभावित हो चुका था. कॉलेज के माहौल का फायदा उठाकर उसने अन्य युवाओं तक भी अपनी पहुंच बनाई. यही वजह है कि एटीएस अब उसके संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान करने में जुटी है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसका नेटवर्क काफी व्यापक हो सकता है.
NEET की तैयारी, ISIS कनेक्शन जांच में खुलासा हुआ है कि हारिश अली पहली बार राजस्थान में NEET की तैयारी के दौरान ISIS के संपर्क में आया था. वहीं से उसकी कट्टरपंथ की ओर झुकाव शुरू हुआ. धीरे-धीरे उसने ऑनलाइन माध्यमों से विदेशी हैंडलर्स से जुड़ना शुरू कर दिया. यह संपर्क आगे चलकर एक संगठित नेटवर्क में बदल गया. जांच एजेंसियों का मानना है कि इसी दौरान उसे ब्रेनवॉश किया गया और उसे आतंकी विचारधारा से जोड़ा गया. इसके बाद उसने खुद भी अन्य युवाओं को इस रास्ते पर लाने का काम शुरू कर दिया.
VPN से चला रहा था गुप्त नेटवर्क हारिश अली ‘Session’ और ‘Discord’ जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स का इस्तेमाल कर रहा था. इन प्लेटफॉर्म्स पर वह फर्जी नामों से ग्रुप बनाकर युवाओं को जोड़ता था. अपनी पहचान छिपाने के लिए वह VPN का इस्तेमाल करता था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था. जांच में सामने आया है कि वह इन ग्रुप्स के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार करता था. विदेशी हैंडलर्स से सीधे संपर्क में रहकर वह भारत के खिलाफ साजिशों में भी शामिल था. एटीएस अब इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के डेटा को खंगाल रही है.
क्रिप्टोकरेंसी से फंडिंग के पुख्ता सुराग एटीएस की जांच में यह भी सामने आया है कि हारिश अली को क्रिप्टोकरेंसी के जरिए फंडिंग मिल रही थी. यह फंडिंग कहां से आ रही थी और किसके जरिए भेजी जा रही थी, इसकी जांच जारी है. एजेंसियों को कुछ डिजिटल ट्रांजैक्शन के पुख्ता सबूत भी मिले हैं. माना जा रहा है कि इस पैसे का इस्तेमाल नेटवर्क को मजबूत करने और गतिविधियों को बढ़ाने में किया जा रहा था. यूपी एटीएस अब इस फंडिंग चैनल को पूरी तरह ट्रैक करने की कोशिश कर रही है. यह मामला अंतरराष्ट्रीय वित्तीय नेटवर्क से भी जुड़ सकता है.
प्रोपेगेंडा मैटेरियल का खुलासा हारिश अली ने ‘अल इत्तेहाद मीडिया फाउंडेशन’ नाम से एक गुप्त ग्रुप बना रखा था. इस ग्रुप में वह ISIS की प्रोपेगेंडा मैगजीन ‘दाबिक’ और ‘अल-नाबा’ शेयर करता था. इन सामग्रियों के जरिए वह युवाओं को भड़काने और कट्टरपंथ की ओर मोड़ने का काम करता था. जांच में यह भी सामने आया है कि वह मारे गए आतंकियों की तस्वीरें और भड़काऊ भाषण भी शेयर करता था. सोशल मीडिया को उसने अपने प्रचार का हथियार बना लिया था. एटीएस अब इस पूरे डिजिटल नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई में जुटी है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.







