
'ईरान की सत्ता हिला देंगे...', लारिजानी की मौत का दावा कर बोले नेतन्याहू- US के साथ होगा एक्शन!
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मंगलवार सुबह इजरायल ने अली लारिजानी को मार गिराया. उन्होंने अली लारिजानी को रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का प्रमुख बताया और कहा कि यह समूह असल में ईरान को चलाता है. उनके साथ ही बसीज के कमांडर को भी मारने का दावा किया गया. नेतन्याहू ने कहा बसीज तेहरान और दूसरे शहरों में जनता के बीच डर फैलाते थे. नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल वहां लगातार कार्रवाई कर रहा है और हवाई हमले एयर फोर्स के विमानों और ड्रोन के जरिए किए जा रहे हैं. नेतन्याहू ने कहा कि हम ईरान की सत्ता हिला देंगे और इसमें अमेरिका के साथ मिलकर हमले जारी रहेंगे.
न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, नेतन्याहू ने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की मौजूदा व्यवस्था को कमजोर करना है, ताकि वहां के लोगों को इसे हटाने का मौका मिल सके. उन्होंने साफ कहा कि यह काम एक साथ नहीं होगा और आसान भी नहीं है, लेकिन अगर लगातार प्रयास जारी रहा तो ईरान के लोगों को अपने भविष्य का फैसला खुद करने का अवसर मिलेगा.
अमेरिका के साथ मिलकर कार्रवाई नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल खाड़ी क्षेत्र में अपने अमेरिकी साथियों की मदद कर रहा है. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से इस मुद्दे पर लंबी बातचीत की. उन्होंने बताया कि दोनों देशों की वायु सेना और नौसेना के बीच सहयोग हो रहा है. इजरायल सीधे हमलों के साथ-साथ ऐसे कदम भी उठा रहा है, जिससे ईरान की सरकार पर भारी दबाव बने. उन्होंने कहा कि आगे और भी कई योजनाएं हैं और कई सरप्राइज बाकी हैं, लेकिन इन योजनाओं का पूरा खुलासा अभी नहीं किया जाएगा.
नेतन्याहू ने कहा कि 7 अक्टूबर के बाद जब इजरायल मुश्किल हालात में था और हालात खराब हो गए थे, अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. उन्होंने कहा कि आज इजरायल एक मजबूत ताकत बन गया है, जो लगभग वैश्विक स्तर पर प्रभाव रखता है.
नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अपने सहयोगी अमेरिका के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहा है, जो एक बड़ी वैश्विक ताकत है. उन्होंने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि आने वाले सभी खतरों के बीच यह सफलता काफी अहम है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







