
LIVE: तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई टली, 3 बजे केजरीवाल के घर BJP का हल्लाबोल
AajTak
Tajinder Pal singh Bagga protest at Kejriwal Residence: तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन का ऐलान किया है. बग्गा अपने समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेंगे.
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (tajinder pal singh bagga) की गिरफ्तारी के मामले को लेकर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई टल गई है. कोर्ट अब इस मामले में 10 मई को सुनवाई करेगा.
शनिवार को इस अहम सुनवाई में हरियाणा और दिल्ली पुलिस की ओर से एफिडेविट दाखिल करके पूरे मामले पर अपना जवाब देना था. सुनवाई के दौरान पंजाब एडवोकेट जनरल समेत दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए. शुक्रवार को ही दिल्ली और हरियाणा पुलिस हाई कोर्ट को बता चुकी है कि उनकी कस्टडी में कोई भी पंजाब पुलिस का अधिकारी या कर्मचारी नहीं है.
आज की सुनवाई में दिल्ली और हरियाणा पुलिस को बताना था कि किन हालतों में तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार करके ले जा रही पंजाब पुलिस की टीम को कुरुक्षेत्र के नजदीक रोका गया और फिर दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.
पंजाब सरकार ने दो और याचिकाएं लगाईं
वहीं, इस मामले में पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज दो याचिकाएं और लगाई हैं. एक में दिल्ली और हरियाणा पुलिस को पार्टी बनाने की बात कही गई है और दूसरी याचिका में हरियाणा में 6 मई को जो भी प्रकरण हुआ, उससे जुड़े CCTV फुटेज सेव करने की बात कही गई है.
बग्गा-बीजेपी का AAP के खिलाफ हल्लाबोल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










