
LIVE: ड्रोन से पहरेदारी, लाडउस्पीकर से अलर्ट... कानपुर में जुमे की नमाज को लेकर तैयारी
AajTak
यूपी पुलिस के लिए आज बड़े इम्तेहान का दिन है. कानपुर ही नहीं यूपी के कई दूसरे शहरों में भी जुमे की नमाज के लिए सुरक्षा का चौकस इंतजाम है. योगी सरकार का दो टूक आदेश है कि लॉ एंड ऑर्डर पर कोई समझौता नहीं होगा.
कानपुर में जबरदस्त गहमाहमी है. आज फिर जुमा है और कानपुर पुलिस अलर्ट है. एक हफ्ता पहले जुमे के दिन ही कानपुर में हिंसा भड़की थी. आज भी उपद्रव का अंदेशा है. पुलिस ने हालात को देखते हुए कानपुर में सुरक्षा के भारी इंतजाम कर रखे हैं. फ्लैग मार्च हो रहा है तो ड्रोन से निगरानी भी रखी जा रही है. साथ ही लोगों से अपील की जा रही है.
Kanpur Namaz Live Update
11:58 AM: कानपुर में जुमे की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में सड़कों और गलियों पर पुलिस मुस्तैद है तो आसमान में निगरानी के लिए ड्रोन उड़ाया जा रहा है. इलाके के छतों का जायजा लेने के लिए ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है.
11:50 AM: एक हफ्ते बाद भी कानपुर से उस हिंसा के निशान नहीं मिट पाए हैं, जिसने इस शहर को झकझोर कर रख दिया था. कानपुर के लिए आज इम्तेहान का दिन है. आज जुमा है. वही दिन जब उपद्रवियों ने कानपुर के अमन-चैन पर धावा बोला था. इस शहर की शांति को पटरी से धकेल दिया. हिंसा के उस जख्म को खत्म करने में पुलिस को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा.
11:30 AM: कानपुर में आज भी पुलिस आज का फ्लैग मार्च चल रहा है. पुलिस के सीनियर मोस्ट अधिकारी फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं, क्य़ोंकि इस बात का पूरा अंदेशा है कि उपद्रवी तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. लिहाजा पुलिस एक्शन में कोई कोताही नहीं कर रही. हिंसाग्रस्त इलाके में 8 ड्रोन से नजर रखी जा रही है. 30 कैमरे भी निगाहबानी कर रहे हैं.
11:00 AM: कानपुर हिंसा मामले में अब तक 8 एफआईआर दर्ज हुई है और 55 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. पुलिस के पोस्टर अभियान का भी असर दिख रहा है. 40 आरोपियों की तस्वीरें जारी हुई थीं, उनमें से सात को दबोच लेने में पुलिस कामयाब रही. बाकियों के भी पुलिस की जाल में उलझने और फंसने के पूरे चांस हैं. पुलिस ने पीस कमेटी के साथ भी मीटिंग की है. कमिश्नर विजय सिंह मीणा खुद एक-एक एक्शन को मॉनिटर कर रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










