
LIVE: क्या संभल पहुंच पाएंगे राहुल और प्रियंका? UP बॉर्डर पर ही रोकने की तैयारी में पुलिस
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे को लेकर संभल के एसपी ने कहा,
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को संभल (Sambhal) के दौरे पर जाने की तैयारी में हैं. वे पिछले दिनों हुई हिंसा में मारे गए लोगों से मुलाकात करने के इरादे से जाना चाहते हैं. हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने संभल में 10 दिसंबर तक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर बैन है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "राहुल और प्रियंका बुधवार को स्थिति का जायजा लेने और पीड़ितों से मिलने के लिए संभल पहुंच सकते हैं."
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे ने कहा, "राहुल गांधी का संभल जाने का कार्यक्रम है. इस यात्रा का मकसद इलाके में सद्भाव और भाईचारा पैदा करना है. वे पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, मैं और अन्य पार्टी सांसद उनके साथ जाएंगे. प्रियंका गांधी भी आ रही हैं."
यहां पढ़ें सभी लाइव अपडेट्स
- गाजियाबाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर है. पुलिस की तैयारी है कि राहुल और प्रियंका को दिल्ली बॉर्डर पर ही रोक लिया जाए.
लोकल प्रशासन मुस्तैद
संभल के जिला मजिस्ट्रेट (SM) राजेंद्र पेंसिया ने कहा, "एक जांच आयोग शहर में हिंसा के पीछे की वजहों की जांच कर रहा है. उनके 10 दिसंबर तक यहां रहने और बड़ी तादाद में लोगों से मिलने की उम्मीद है. हम इस अवधि के दौरान बाहर से किसी भी राजनेता या सामाजिक कार्यकर्ता को यहां आने की छूट नहीं दे सकते. यह शांति और सद्भाव के हित में है."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










