
LIVE: केजरीवाल के घर पहुंची ACB की टीम, LG के आदेश के बाद 15 करोड़ वाले आरोप पर जांच शुरू
AajTak
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के आदेश के बाद AAP नेताओं अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर के लिए ACB की टीम रवाना हो गई है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सियासत में बड़ी हलचल देखने मिल रही है. AAP नेताओं के द्वारा बीजेपी की तरफ से कॉल आने और 15 करोड़ के ऑफर देने के दावों पर जांच के आदेश हो गए हैं. दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के आदेश के बाद AAP नेताओं अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर के लिए ACB की टीम भेजी गई है. जानकारी के मुताबिक, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर ACB की टीम पहुंच गई है. ACB ने कुल 3 टीम बनाई है. संजय सिंह का बयान एसीबी दफ्तर में रिकॉर्ड हो रहा है.
एलजी ने कहा है कि इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के माध्यम से गहन जांच की जानी चाहिए.
बीजेपी नेता ने की थी जांच की मांग
दिल्ली बीजेपी महासचिव विष्णु मित्तल ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर गुजारिश किया कि वे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और किसी अन्य जांच एजेंसी को निर्देश दें कि अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह द्वारा AAP के मौजूदा 7 विधायकों को 15 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश के आरोपों के संबंध में FIR दर्ज हो और जांच करे.
'हम खुद ACB दफ्तर जा रहे...'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










