
LIVE: कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर पहुंचे मनीष सिसोदिया, संग समर्थकों की भारी भीड़
AajTak
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया शुक्रवार को जेल से बाहर आए हैं. इसके बाद उनके दिल्ली सरकार में बतौर मंत्री लौटने की उम्मीद है. आज उनके कई कार्यक्रम शेड्यूल हैं. वह सबसे पहले मंदिर जाएंगे, फिर राजघाट महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचेंगे और फिर पार्टी मुख्यालय में पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आ गए हैं. कथित शराब घोटाला केस में वह 17 महीने से जेल में थे. रिहाई के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि वह दिल्ली सरकार में बतौर मंत्री फिर से शामिल हो सकते हैं. मनीष सिसोदिया के आज कई कार्यक्रम शेड्यूल हैं. वह आज मंदिर में पूजा के लिए जाएंगे, इसके बाद पार्टी मुख्यालय भी जाएंगे जहां उनका संबोधन भी होना है. बड़े अपडेट के लिए बने रहिए इसी पेज पर.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










