
LIVE: एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 20 लोगों की मौत की आशंका, भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
AajTak
एक्टर विजय की पार्टी टीवीके की रैली में कई कार्यकर्ता और बच्चे बेहोश हो गए. पांच लोगों की मौत की खबर है. सीएम एमके स्टालिन ने घटना पर चिंता जताई और तत्काल मदद और जांच के निर्देश दिए हैं.
तमिलनाडु के करुर में आयोजित टीवीके (टीम विजय कझगम) रैली में भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई. रैली के दौरान भगदड़ मच गई और कई कार्यकर्ता बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. कई बच्चों को भी बेहोशी के कारण भर्ती किया गया. इस भगदड़ में 20 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं.
यह घटना तब हुई जब विजय करुर में भाषण दे रहे थे. टीवीके प्रमुख विजय ने अपनी भाषण बीच में रोक दी और कार्यकर्ताओं को पानी की बोतलें दीं. उन्होंने भीड़ से एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाने का आग्रह किया. इस दौरान, रैली में 9 साल की एक बच्ची लापता हो गई, जिसे तलाशने के लिए विजय ने कार्यकर्ताओं से मदद मांगी. बताया जा रहा है कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया.
यह भी पढ़ें: TVK चीफ विजय ने रैलियों के लिए शर्तें लगाने पर DMK सरकार को घेरा, कहा- लोग मेरे साथ हैं
पुलिस और रैली आयोजक बच्ची और बेहोश हुए लोगों की सुरक्षा के लिए तुरंत सक्रिय हुए. रैली स्थल पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
एक्टर विजय ने डीएमके की आलोचना की
इस दौरान उन्होंने पूर्व DMK मंत्री सेंथिल बालाजी की ओर इशारा करते हुए तंज किया. सीधे नाम लिए बिना, विजय ने DMK की आलोचना की कि उन्होंने पहले करुर में हवाई अड्डा बनाने का वादा किया, लेकिन बाद में केंद्र सरकार से इसे बनाने के लिए कहा.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








