
LIVE: अफगानिस्तान ने PAK के खिलाफ छेड़ी जंग! 15 पोस्ट पर कब्जा और कई सैनिक मारने का दावा
AajTak
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव फिर बढ़ गया है. पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगान सीमा बलों ने पूर्वी प्रांतों में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. 201 खालिद बिन वलीद कॉर्प्स के प्रवक्ता के मुताबिक अफगानिस्तान की सेनाओं ने पाकिस्तानी सीमा चौकियों को निशाना बनाते हुए डूरंड लाइन के कई हिस्सों में जवाबी अभियान चलाया है.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान में एक बार फिर भीषण लड़ाई शुरू हो गई है. पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए हवाई हमलों के जवाब में अफगान सीमा बलों ने पूर्वी प्रांतों में लड़ाई शुरू कर दी है. अफगानिस्तान की सैन्य इकाई 201 खालिद बिन वलीद कॉर्प्स के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है. अफगानिस्तान सरकार ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान की 15 सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया है, कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए जबकि कुछ को जिंदा पकड़ा गया है.
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के जवाब में शुरू किया अभियान
प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई सीधे तौर पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद शुरू हुई, जिसके बाद सीमा क्षेत्रों में तनाव तेजी से बढ़ गया है. तालिबान प्रवक्ता ने दावा किया कि अफगान तालिबान ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा पर बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू कर दिया है.
तालिबानी प्रवक्ता ने दी जानकारी
अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, 'पाकिस्तानी सैन्य बलों की ओर से बार-बार की गई उकसावे वाली कार्रवाई और उल्लंघनों के जवाब में विवादित डूरंड लाइन के आसपास बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया गया है.'
मुजाहिद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना के ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए यह व्यापक कार्रवाई शुरू की गई है. उन्होंने बताया कि यह कदम लगातार हो रही सैन्य गतिविधियों के जवाब में उठाया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










